पारिभाषिक
शब्द की प्रकृति और पहचान
पारिभाषिक शब्द की कुछ विशेषताएँ
इसे सामान्य शब्द से अलग करती हैं —
- एकार्थकता —
एक पारिभाषिक शब्द का एक ही निश्चित अर्थ होता
है; वह संदर्भ के अनुसार बदलता
नहीं। ‘गणपूर्ति’ का अर्थ सदा Quorum ही रहेगा।
- मानकीकरण —
इनका रूप शासन/आयोग द्वारा स्वीकृत होता है, अतः
सबके लिए समान रहता है।
- तत्सम-प्रधानता —
अधिकांश शब्द संस्कृत मूल पर आधारित हैं, जिससे
वे अखिल भारतीय और शास्त्रीय प्रतीत होते हैं — जैसे ‘अधिसूचना’, ‘प्रतिवेदन’, ‘अनुमोदन’।
- संक्षिप्तता —
एक शब्द में पूरी प्रशासनिक अवधारणा समाहित —
‘कार्योत्तर स्वीकृति’
(ex-post-facto
sanction)।
पारिभाषिक शब्दावली बनाने की दो
पद्धतियाँ प्रचलित हैं — अनुवाद
पद्धति (अर्थ के आधार पर हिंदी रूप गढ़ना, जैसे Budget → “आय-व्ययक”)
और लिप्यंतरण पद्धति (अंग्रेज़ी
ध्वनि को देवनागरी में लिखना, जैसे Budget → “बजट”)। आज
प्रशासन में प्राय: दोनों रूप स्वीकार्य हैं।
प्रशासनिक
शब्द (Administration)
|
अंग्रेज़ी शब्द |
हिंदी पारिभाषिक रूप |
|
Acknowledgement |
पावती |
|
Agenda |
कार्यसूची |
|
Quorum |
गणपूर्ति |
|
Gazette |
राजपत्र |
|
Notification |
अधिसूचना |
|
Circular |
परिपत्र |
|
Memorandum |
ज्ञापन |
|
Notice |
सूचना /
नोटिस |
|
Order |
आदेश |
|
Office
Order |
कार्यालय
आदेश |
|
Resolution |
संकल्प |
|
Proceedings |
कार्यवृत्त |
|
Minutes |
कार्यवृत्त
/ कार्यविवरण |
|
Endorsement |
पृष्ठांकन |
|
Note |
टिप्पणी |
|
Reminder |
अनुस्मारक |
|
Reference |
संदर्भ |
|
Enclosure |
संलग्नक |
|
Annexure |
अनुलग्नक |
|
Appendix |
परिशिष्ट |
|
Draft |
प्रारूप |
|
File |
नस्ती /
फाइल |
|
Section |
अनुभाग |
|
Department |
विभाग |
|
Office |
कार्यालय |
|
Headquarters |
मुख्यालय |
|
Subordinate |
अधीनस्थ |
|
Forwarded |
अग्रेषित |
|
Approval |
अनुमोदन |
|
Sanction |
स्वीकृति
/ मंजूरी |
नियुक्ति, सेवा और
कार्मिक (Establishment)
|
अंग्रेज़ी
शब्द |
हिंदी
पारिभाषिक रूप |
|
Appointment |
नियुक्ति |
|
Recruitment |
भर्ती |
|
Promotion |
पदोन्नति |
|
Demotion |
पदावनति |
|
Transfer |
स्थानांतरण |
|
Deputation |
प्रतिनियुक्ति |
|
Probation |
परिवीक्षा |
|
Confirmation |
स्थायीकरण / पुष्टि |
|
Seniority |
वरिष्ठता |
|
Increment |
वेतनवृद्धि |
|
Suspension |
निलंबन |
|
Termination |
समाप्ति / सेवामुक्ति |
|
Resignation |
त्यागपत्र |
|
Retirement |
सेवानिवृत्ति |
|
Pension |
पेंशन / निवृत्ति-वेतन |
|
Gratuity |
उपदान |
|
Leave |
अवकाश |
|
Casual Leave |
आकस्मिक अवकाश |
|
Earned Leave |
अर्जित अवकाश |
|
Honorarium |
मानदेय |
|
Allowance |
भत्ता |
|
Vacancy |
रिक्ति |
|
Tenure |
कार्यकाल |
|
Charge |
कार्यभार |
|
Designation |
पदनाम |
वित्त और
लेखा (Finance & Accounts)
|
अंग्रेज़ी
शब्द |
हिंदी
पारिभाषिक रूप |
|
Audit |
लेखापरीक्षा |
|
Auditor |
लेखापरीक्षक |
|
Budget |
आय-व्ययक / बजट |
|
Revenue |
राजस्व |
|
Expenditure |
व्यय |
|
Income |
आय |
|
Receipt |
प्राप्ति / रसीद |
|
Voucher |
प्रमाणक / वाउचर |
|
Bill |
बिल / देयक |
|
Invoice |
बीजक |
|
Ledger |
खाता-बही |
|
Balance Sheet |
तुलन-पत्र |
|
Asset |
परिसंपत्ति |
|
Liability |
देयता |
|
Deficit |
घाटा |
|
Surplus |
अधिशेष |
|
Grant |
अनुदान |
|
Subsidy |
आर्थिक सहायता / उपदान |
|
Loan |
ऋण |
|
Interest |
ब्याज |
|
Tax |
कर |
|
Duty |
शुल्क |
|
Fund |
निधि |
|
Treasury |
कोषागार |
|
Disbursement |
संवितरण |
|
Reimbursement |
प्रतिपूर्ति |
|
0Estimate |
प्राक्कलन / अनुमान |
|
Tender |
निविदा |
|
Quotation |
भाव / कोटेशन |
विधि और
न्याय (Law & Justice)
|
अंग्रेज़ी
शब्द |
हिंदी
पारिभाषिक रूप |
|
Affidavit |
शपथपत्र |
|
Bail |
ज़मानत |
|
Plaintiff |
वादी |
|
Defendant |
प्रतिवादी |
|
Accused |
अभियुक्त |
|
Witness |
साक्षी / गवाह |
|
Evidence |
साक्ष्य |
|
Verdict |
निर्णय / फैसला |
|
Judgement |
निर्णय |
|
Appeal |
अपील / पुनरावेदन |
|
Arbitration |
माध्यस्थम् |
|
Summon |
समन / आह्वान |
|
Warrant |
अधिपत्र / वारंट |
|
Bond |
बंधपत्र |
|
Custody |
अभिरक्षा |
|
Acquittal |
दोषमुक्ति |
|
Conviction |
दोषसिद्धि |
|
Fine |
अर्थदंड / जुर्माना |
|
Decree |
आज्ञप्ति / डिक्री |
|
Petition |
याचिका |
|
Petitioner |
याचिकाकर्ता |
|
Jurisdiction |
अधिकारिता / क्षेत्राधिकार |
|
Adjournment |
स्थगन |
|
Statute |
संविधि |
|
Ordinance |
अध्यादेश |
|
Amendment |
संशोधन |
|
Clause |
खंड / उपबंध |
|
Provision |
प्रावधान / उपबंध |
सामान्य
कार्यालयी और प्रक्रियात्मक शब्द (Office
& Procedure)
|
अंग्रेज़ी
शब्द |
हिंदी
पारिभाषिक रूप |
|
Application |
आवेदन |
|
Acknowledged |
अभिस्वीकृत |
|
Pending |
लंबित |
|
Disposal |
निपटान |
|
Procedure |
प्रक्रिया |
|
Process |
प्रक्रिया / संसाधन |
|
Schedule |
अनुसूची |
|
Format |
प्रारूप / प्रपत्र |
|
Form |
प्रपत्र |
|
Register |
पंजी / रजिस्टर |
|
Record |
अभिलेख |
|
Index |
अनुक्रमणिका |
|
Caption |
शीर्षक |
|
Heading |
शीर्षक |
|
Subject |
विषय |
|
Copy |
प्रतिलिपि |
|
Original |
मूल |
|
Duplicate |
अनुलिपि |
|
Confidential |
गोपनीय |
|
Urgent |
अत्यावश्यक |
|
Priority |
प्राथमिकता |
|
Receipt Section |
प्राप्ति अनुभाग |
|
Dispatch |
प्रेषण |
|
Counterfoil |
प्रतिपर्ण / मुसन्ना |
|
Token |
टोकन / पावती-पर्ची |
|
Verification |
सत्यापन |
|
Attestation |
अनुप्रमाणन |
|
Authority |
प्राधिकार / प्राधिकरण |
|
Competent Authority |
सक्षम प्राधिकारी |
|
Concerned |
संबंधित |
तकनीकी और
प्रशासनिक-तकनीकी शब्द (Technical)
|
अंग्रेज़ी
शब्द |
हिंदी
पारिभाषिक रूप |
|
Computer |
संगणक / कंप्यूटर |
|
Software |
सॉफ्टवेयर / अनुप्रयोग |
|
Hardware |
हार्डवेयर |
|
Database |
आधार-सामग्री-कोश / डेटाबेस |
|
Network |
संजाल / नेटवर्क |
|
Programme |
कार्यक्रम |
|
Encryption |
कूटलेखन |
|
Password |
कूटशब्द / पासवर्ड |
|
Backup |
प्रतिरक्षण / बैकअप |
|
Update |
अद्यतन |
|
Equipment |
उपकरण |
|
Machinery |
यंत्र-सामग्री |
|
Maintenance |
अनुरक्षण / रखरखाव |
|
Installation |
संस्थापन |
|
Project |
परियोजना |
|
Survey |
सर्वेक्षण |
|
Specification |
विनिर्देश |
|
Calibration |
अंशशोधन |
|
Frequency |
आवृत्ति |
|
Pressure |
दाब |
अनुवाद-पत्र
में पारिभाषिक शब्दावली का महत्त्व
अनुवाद-कार्य, विशेषकर
सरकारी पत्राचार और टिप्पणी-लेखन के अनुवाद में, पारिभाषिक
शब्दावली रीढ़ की हड्डी के समान है। इसके बिना अनुवाद न तो शुद्ध रहता है और न ही
मान्य।
- एकरूपता —
पूरे देश में एक ही अंग्रेज़ी शब्द का एक ही
हिंदी रूप प्रयुक्त हो — Notification सर्वत्र
“अधिसूचना” ही रहे, कहीं
“सूचना-पत्र” न बने। इससे अभिलेखों में भ्रम नहीं रहता।
- विधिक मान्यता —
आदेश, अधिसूचना
और संकल्प जैसे दस्तावेज़ों में मनगढ़ंत शब्द का कोई विधिक मूल्य नहीं; केवल
मानक पारिभाषिक रूप ही ग्राह्य होता है।
- अर्थ की स्पष्टता —
‘गणपूर्ति’ (Quorum) और
‘अनुमोदन’ (Approval) जैसे
शब्द अर्थ में कोई संदेह नहीं छोड़ते, जबकि
सामान्य शब्द बहुअर्थी हो सकते हैं।
- अनुवाद में सुसंगति —
अंग्रेज़ी मूल को पढ़ते ही अनुवादक के पास तैयार
मानक शब्द हो, तो अनुवाद तेज़, सटीक
और सुसंगत रहता है।
- राजभाषा-नीति की पूर्ति —
संविधान के अनुच्छेद 343-351
तथा राजभाषा अधिनियम के अंतर्गत हिंदी के
उत्तरोत्तर प्रयोग का लक्ष्य इन्हीं मानक शब्दों से सधता है।
व्यावहारिक सुझाव — अनुवाद करते
समय यदि कोई मानक हिंदी रूप ध्यान में न हो, तो
लिप्यंतरित रूप (जैसे “बजट”, “फाइल”, “नोटिस”)
कोष्ठक में अंग्रेज़ी शब्द के साथ प्रयोग किया जा सकता है, किंतु एक ही
पत्र में आधा अनुवाद और आधा लिप्यंतरण मिलाकर शैली को असंगत न करें।
सामान्य
अशुद्धियाँ और परीक्षा-दृष्टि
- पर्याय और पारिभाषिक रूप में अंतर न
करना — Sanction का
सामान्य अर्थ “अनुमति” हो सकता है, किंतु
प्रशासनिक पारिभाषिक रूप “स्वीकृति/मंजूरी” है। परीक्षा में मानक रूप ही
अपेक्षित है।
- निकट शब्दों का घालमेल —
‘अनुमोदन’ (Approval) और
‘स्वीकृति’ (Sanction), ‘सूचना’
(Notice) और
‘अधिसूचना’ (Notification), ‘संलग्नक’
(Enclosure) और
‘अनुलग्नक’ (Annexure) को
आपस में न बदलें।
- तत्सम वर्तनी की भूल —
‘प्रतिवेदन’, ‘अधिसूचना’, ‘पृष्ठांकन’, ‘अनुस्मारक’
जैसे शब्दों में ‘ष/श/स’ तथा संयुक्ताक्षरों का सही प्रयोग करें।
- लिप्यंतरण की असंगति —
एक ही उत्तर-पुस्तिका में ‘राजपत्र’ और ‘गजट’ को
बारी-बारी न लिखें; एक
शैली अपनाएँ।
- परीक्षा-रूप —
प्रश्न प्राय: “निम्नलिखित अंग्रेज़ी शब्दों के
हिंदी पारिभाषिक रूप लिखिए” अथवा विपरीत दिशा में आता है; कभी-कभी
बहुविकल्पीय रूप में सही पारिभाषिक रूप चुनना होता अभ्यास प्रश्न
(क)
निम्नलिखित अंग्रेज़ी शब्दों के हिंदी पारिभाषिक रूप लिखिए —
1. Acknowledgement
2. Quorum
3. Gazette
4. Audit
5. Affidavit
6. Bail
7. Agenda
8. Pension
9. Tender
10.Notification
(ख)
निम्नलिखित हिंदी पारिभाषिक शब्दों के अंग्रेज़ी समानार्थी लिखिए —
1. प्रारूप
2. वादी
3. परिशिष्ट
4. राजस्व
5. सक्षम
प्राधिकारी
(ग)
सही विकल्प चुनिए — “Annexure” का
मानक हिंदी पारिभाषिक रूप है —
1. (अ)
संलग्नक (ब) अनुलग्नक (स) परिशिष्ट (द) पृष्ठांकन
उत्तर
(क)
1. पावती
2. गणपूर्ति
3. राजपत्र
4. लेखापरीक्षा
5. शपथपत्र
6. ज़मानत
7. कार्यसूची
8. पेंशन /
निवृत्ति-वेतन
9. निविदा
10.अधिसूचना
(ख)
1. प्रारूप —
Draft
2. वादी — Plaintiff
3. परिशिष्ट
— Appendix
4. राजस्व — Revenue
5. सक्षम
प्राधिकारी — Competent Authority
(ग)
1. (ब)
अनुलग्नक
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें