कार्यसूची और कार्यवृत्त
कार्यसूची को
अंग्रेजी में Agenda कहा जाता है। किसी बैठक (Meeting)
के आयोजन के पूर्व बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों (Members)
को बैठक में की जाने वाली चर्चा हेतु संक्षेप में दिए जाने वाले
विषयों या मुद्दों की विवरण दिया जाता है, उसे ही कार्यसूची
कहा जाता है।
कार्यसूची का उदाहरण
दिनांक 09 अक्टूबर
2026 को दोपहर 12:45 बजे, आयुक्त, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, डॉ. प्रो.
प्रीतम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक की कार्यसूची निम्न प्रकार
है:-
1. पिछली बैठक के कार्यवृत्त (Minutes) की पुष्टि।
2. पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई (Action) की समीक्षा।
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में बढ़ रही गंदगी पर विचार।
4. पटना बस अड्डे पर लगाए गए डस्टबिन के सफाई पर विचार।
5. डेंगू के प्रकोप को रोकने हेतु कीटनाशक के छिड़काव पर जायजा।
6. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा।
निर्णय
2. इसके बाद पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर
अनुवर्ती कार्रवाई की जानकारी दी गई।
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में बढ़ रही गंदगी पर विचार प्रस्तुत किया गया और वहाँ की गंदगी को दूर करने के लिए सफाई विभाग के अधिकारियों ने अतिशीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
4. पटना बस अड्डे पर लगाए गए डस्टबिन के सफाई पर सफाई विभाग के अधिकारियों ने सफाई कार्मचारियों को पहले से निर्देश दे रखें थे, परंतु सफाई गाड़ी के खराब हो जाने के कारण इसमें विलंब हो गया है। अधिकारियों ने कहा है कि दो दिनों के अंदर इस कार्य को शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।
5. डेंगू के प्रकोप को रोकने हेतु कीटनाशक के छिड़काव की आवृत्ति 2 से बढ़ाकर सप्ताह में चार बार करने के विचार को सहमति मिली।
प्रतिलिपि प्रेषित :- दूरभाष :-…………………
1. भारत सरकार के सभी
मंत्रालय/विभाग (अनुरोध है कि कृपया इस कार्यालय ज्ञापन की विषय वस्तु को अपने
नियंत्रणाधीन सभी सरकारी उपक्रमों/बैंकों/स्वायत्त संगठनों/निकायों/निगमों आदि के
ध्यान में लाऍं।)
2. निर्वाचित आयोग, बिहटा पटना।
3. संघ आयोग, बिहार।
4. संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली।
5. केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली।
6. योजना आयोग, नई दिल्ली।
7. भारत के नियंत्रक एवं
महालेखापरीक्षक का कार्यालय, नई दिल्ली।
8. गृहमंत्रालय और
राजभाषा विभाग के सभी अनुभाग/डेस्क।
9. केंद्रीय हिंदी
प्रशिक्षण संस्थान/केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो/ राजभाषा समिति/ क्षेत्रीय कार्यान्वयन
कार्यालय।
10. गार्ड फाइल
ह.
(एस. कुमार रमणन)
अवर सचिव, भारत सरकार
कार्यवृत्त (Minutes)
बैठकों में की गई कार्यवाही (Proceeding) व लिए गए निर्णयों के आधार पर एक कार्यवृत्त (Minutes) तैयार
किया जाता है, जिसे बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्यों में परिचालित
किया जाता है। लिए गए निर्णयों पर किसको कार्रवाई करनी है ये दिशा निर्देश दिए
जाते हैं। कार्यवृत्त को बैठक के अध्यक्ष के अनुमोदन से सदस्य सचिव द्वारा जारी
किया जाता है।
कार्यवृत्त का उदाहरण
दिनांक 07 सितंम्बर, 2026 को
दोपहर 12:45 बजे, आयुक्त श्री राधेश्याम मिश्र, नगर
निगम, भुवनेश्वर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई
कार्रवाही तथा लिए गए निर्णयों का विवरण इस प्रकार है :-
1.
सर्वप्रथम
सदस्य सचिव ने अध्यक्ष तथा उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा बैठक की
कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुमति माँगी। अध्यक्ष महोदय द्वारा इसकी सहर्ष अनुमति
प्रदान की गई। तत्पश्चात् सदस्य सचिव ने पिछली बैठक का कार्यवृत्त पढ़कर सुनाया
जिसकी सभी सदस्यों द्वारा पुष्टि की गई।
2.
निम्नलिखित
सदस्य कार्यसूची के अवलोकन उपरांत हस्ताक्षर करें:-
|
क्र.
सं. |
सदस्य
का नाम |
पदनाम |
हस्ताक्षर |
|
1.
|
श्री सुनील
महाकुंड |
अधिकारी |
|
|
2.
|
श्रीमती तरंगिणी
पटनायक |
खजांची |
|
|
3.
|
सुश्री प्रत्याशा
साहू |
अधिकारी |
|
|
4.
|
श्री रजनीश दास |
संयुक्त सचिव |
|
|
5.
|
श्री उमेश
महापात्र |
पी आर ओ |
|
|
6.
|
श्री सरोज सेठी |
अधिकारी |
|
|
7.
|
श्री बैकुंठ
महापात्र |
सचिव |
|
सभी मंत्रालयों/कार्यालयों को सुचना देने हेतु
सं 120/3/1/2026-रा. भा. (प्रशि.)
भारत सरकार
गृहमंत्रालय
राजभाषा विभाग
लोकनायक भवन, खान मार्केंट
नई दिल्ली
दिनांक
......................................
कार्यालय ज्ञापन
विषय :- भारत सरकार के स्वामित्वाधीन या उसके नियंत्रणाधीन सरकारी उपक्रमों/बैंकों/ स्वायत्त संगठनों/ निगमों/ निकायों आदि के कर्मचारियों को हिंदी प्रबोध, प्रवीण, प्राज्ञ और हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि की पाठ्यपुस्तकों नि:शुल्क उपलब्ध कराना।
1. केंद्र
सरकार के सभी कर्मचारियों तथा भारत सरकार के स्वामित्वाधीन या उसके नियंत्रणाधीन
सरकारी उपक्रमों, बैंकों,
स्वायत्त संगठनों, निगमों, निकायों
आदि के सभी कर्मचारियों के लिए हिंदी भाषा, हिंदी
टंकण एवं हिंदी आशुलिपि का सेवाकालीन प्रशिक्षण अनिवार्य है। हिंदी शिक्षण
योजना/केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित हिंदी, प्रबोध, प्रवीण, प्राज्ञ
और हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की पाठ्यपुस्तकें केवल
केंन्द्र सरकार के कर्मचारियों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
2. अब यह निर्णय लिया गया है कि भारत सरकार के स्वामित्वाधीन
या उसके नियंत्रणाधीन सरकारी उपक्रमों, बैंकों, स्वायत्त
संगठनों, निगमों,
निकायों आदि के जो कर्मचाराी हिंदी शिक्षण
योजना/केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में
भाग लेते हैं, उन्हें भी हिंदी प्रबोध, प्रवीण, प्राज्ञ
और हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि की पाठ्यपुस्तकें तथा अन्य प्रशिक्षण सामग्री
नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी और प्रशिक्षण की समाप्ति पर वापस नहीं ली जाएगी।
3. यह कार्यालय
ज्ञापन वित्त प्रभाग, गृह मंत्रालय की दिनांक 11 सितम्बर, 2026 की
टिप्पण डायरी संख्या 10888/ एस.एस. एवं एफ.ए (एच) द्वारा दी गई सहमति से जारी किया
जा रहा है।
ह.
(एस.
रमणन)
अवर सचिव, भारत सरकार
प्रशासनिक पत्र की मुख्य विशेषताऍं
स्पष्टता और संक्ष्प्तिता: → भाषा सीधी, सरल और सटीक होनी चाहिए। घुमावदार या अलंकारिक
भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता है।
निश्चित प्रारूप (Format) : → इसमें पत्र संख्या, दिनांक, प्रेषक (भेजने वाला), सेवा में (प्राप्तकर्ता), विषय
और संबोधन का क्रम तय होता है।
औपचारिकता : → इसमें व्यक्तिगत सुख-दुख की बातें नहीं लिखी जाती, केवल काम की बात होती है।
तथ्यात्मकता : → जानकारी और आंकड़े पूरी तरह सही होने चाहिए।
प्रशासनिक पत्र का विन्यास (Format)1. पत्रांक (Letter No.) और दिनांक : → बाईं ओर सबसे ऊपर पत्र संख्या और ठीक उसके नीचे दिनांक लिखीजाती है।2. प्रेषक का विवरण : → जिस पत्र को लिखा जा रहा है, उसका पत्र भेजने वाला अधिकारी का पद और उसकेपदनाम/कार्यालय का नाम लिखना चाहिए।3. सेवा में (प्राप्तकर्ता) : → जिसे पत्र को भेजा जा रहा है, उसका पद और विभाग/पदनाम/कार्यालय का नाम।4. विषय : → पत्र का मुख्य उद्देश्य एक ही पंक्ति में स्पष्ट करना चाहिए।5. संबोधन : → महोदय/महोदया से शुरू होना चाहिए।6. मुख्य भाग (Body) : →क. प्रथम अनुच्छेद : → समस्या या विषय की संक्षिप्त शुरुआत करें।ख. दूसरा अनुच्छेद : → विस्तार से विवरण दें।ग. अंतिम अनुच्छेद : → अपेक्षित कार्यवाही या अनुरोध करें।7. भवदीय/हस्ताक्षर : → पत्र के अंत में दाईं या बाईं ओर हस्ताक्षर, नाम और पद-नाम लिखा जाता है।प्रशासनिक पत्र का उदाहरण
विषय
:- शहर में व्याप्त जल-संकट के निवारण हेतु नगर
निगम आयुक्त को पत्र
पत्रांक
: 452/न. नि./ 2026 दिनांक : 16 सितंबर, 2026
प्रेषक,
जिला
अधिकारी
नालन्दा,
बिहार।
सेवा में,
आयुक्त
महोदय,
नगर
निगम,
नालन्दा,
बिहार।
विषय : वार्ड संख्या 12 में पेयजल की गंभीर समस्या के संबंध
में ।
महोदय,
उपयुक्त
विषय में
(के) संबंध में निवेदन है कि पिछले दो सप्ताह से
नालन्दा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 12 (शांति
नगर) में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। पंप हाउस की
मोटर खराब होने तथा पाइपलाइन में रिसाव के कारण स्थानीय नागरिकों को पीने के पानी के
लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी
की मौसम होने के कारण इस समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। स्थानीय पार्षदों और निवासियों
द्वारा कई बार मौखिक सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया
गया है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग
को पाइपलाइन की मरम्मत और नियमित टैंकरों द्वारा
जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश देने की कृपा करें।
भवदीय,
विवेकानन्द सिंह
जिला अधिकारी, नालन्दा
1. शिक्षा मंत्री को एक पत्र लिखिए जिसमें स्कूली बच्चों के बस्ते के बोझ को कम करने के लिए सुझाव
दिया गया हो।
सेवा
में,
शिक्षा
मंत्री,
बिहार
सरकार,
शिक्षा भवन,
बिहार
विषय :- स्कूली बच्चों के बस्तों के बोझ को कम
करने के लिए सुझाव।
माननीय महोदय,
एक सजग नागरिक होने
के नाते मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि दिन-प्रतिदिन बच्चों पर पढ़ाई
की बोझ बढ़ता जा रहा है। उनके बस्ते भारी होते जा रहे हैं। यहाँ तक कि कक्षा एक के नन्हें
- नन्हें बच्चों का बस्ता भी भारी होता है। जैसे-जैसे कक्षा बढ़ती है वैसे-वैसे
यह बोझ भी बढ़ता जाता है। वास्तव में सारी शिक्षा पुस्तकीय होती जा रही है। इसका
व्यावहारिक पक्ष दिन-प्रतिदिन घटता जा रहा है, जिससे परिणामस्वरूप हमारी शिक्षा-प्रणाली
दोषपूर्ण हो गयी है। शारीरिक क्रियाओं, खेलों, नैतिक शिक्षा व हस्तकलाओं की अभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
अगर लेखित परीक्षा का
आकलन 60 प्रतिशत एवं अन्य गतिविधियों का 40 प्रतिशत के आधार
पर हो जाए तो शायद स्कूल बैग में पुस्तकों कम हो सकेगी। साथ ही पढ़ाने का ढंग ऐसा
हो जो समय-सारणी को संतुलित करके निश्चित किया गया हो। प्रकाशकों को सुझाव दिया जाए
कि पुस्तकों की बाइंडिंग प्रत्येक कार्य
काल के पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग करें, जिससे
विद्यार्थियों के बस्ते का वजन कम हो सके। आशा है, आप इस
समस्या की गम्भीरता को समझते हुए शिक्षाविदों के परामर्श से कुछ न कुछ कार्यवाही अवश्य
करेंगे, अन्यथा बच्चों का भविष्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक ही
सीमित रह जायेगा। पुन: बस्ते के बोझ को कम करने के लिए उपय ढूँढ़ने व उन्हें
क्रियान्वित करने के लिए अनुरोध करते हैं।
प्रार्थी
विवेकानन्द
सिंह
प्रति,
श्रीमान
शिक्षा मंत्री,
बिहार
सरकार, शिक्षा विभाग
बिहार, नालन्दा
विषय
:- विद्यालय पधारने का अनुरोध
मान्यवर,
मैं विवेकानन्द
सिंह,
आईआईटी पटना का सहायक
कार्यवाहक हिन्दी अधिकारी हूँ। मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि हमारे विद्यालय
में कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। आपकी उपस्थिति हमारे छात्रों और
शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक होगी। कृपया हमारे संस्थान (विद्यालय) पधारने की समय
निकलें।
भवदीय
विवेकानन्द
सिंह
टिप्पणी/टिप्पण
लेखन
सरकारी विभागों/कार्यालयों में किसी
विचारधीन मामले अथवा प्रकरण को निपटाने के लिए उस पर जो आदेश और निर्णय आदि दिया
जाता है,
वह टिप्पण कहलाता है। टिप्पण की उद्देश्य होता है किसी मामले की
नियमानुसार निस्तारण करना। इस प्रक्रिया में आवश्यकता के अनुसार कभी- कभी सुझाव
आदि भी दिए जाते हैं। इन सुझावों को सूचनाओं, तथ्यों,
तर्कों और नियमों द्वारा पुष्ट किया जाता है। सम्बधित अधिकारियों को
इससे अंतिम निर्णय लेने में सरलता होती है।
टिप्पण
लेखन दो प्रकार का होता है। इसी को टिप्पण का दो स्तर भी कहा जाता है। पहले प्रकार
का टिप्पण कार्यालय सहायक द्वारा लिखा जाता है। यह आरम्भिक टिप्पण होता है। इसमें सहायक
विचाराधीन मामले की विवेचन करता है। वह अधिकारी की सुविधा के लिए मामले के संदर्भ
में नियमों आदि का उल्लेख भी करता है। एक तरह से यही अंतिम निर्णय होता है। टिप्पण
लिखने के बाद अधिकारी दोई ओर अपना हस्ताक्षर करके दिनांक डाल देता है। इस तरह मामला
निस्तारित हो जाता है।
कार्यालय
आदेश
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नालन्दा क्रं/शिक्षा/आर. एम. एस. ए. / 2026/8/11
दिनांक : 11 अगस्त, 2026
आदेश
नालन्दा जिला में लगातार जारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए
जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय ( समस्त बोर्ड अंतर्गत संचालित) शालाओं में
दिनांक 14 सितंम्बर,
2026 सोमवार को अवकाश घोषित किया जाता है। यह अवकाश कक्षा नर्सरी से
12वीं कक्षा के समस्त विद्यार्थियों के लिए होगा/रहेगा। यह अवकाश शिक्षकों पर लागू
नहीं होगा/रहेगा।
कलेक्टर
महोदय द्वारा आदेशित।
जिला
अधिकारी
क्रं/ शिक्षा/आर. एम. एस .ए/2026/8/11
दिनांक – 11 अगस्त, 2026
जिला नालन्दा, बिहार
प्रतिलिपि
1.
2.
3.
4.
5.
6.
जिला शिक्षा अधिकारी
जिला नालन्दा, बिहार
परिपत्र
प्रेषक,
पत्र संख्या खा० आ०म० / 2026-27
सचिव
खाद्य
एवं आपूर्ति मंत्रालय, भारत सरकार खाद्य एवं
आपूर्ति
मंत्रालय
बिहार
शरीफ,
नालन्दा, बिहार, दिनांक-.................................
सेवा
में,
समस्त
राज्य बिहार सरकारें
विषय
:- खाद्यान्नों की वसूली के संदर्भ में ।
महोदय,
मुझे यह सूचित करने
की निर्देश (निदेश) हुआ है कि इस समय देश में खाद्यान्नों की बहुत कमी है। सूखे के
कारण कई राज्यों बिहार राज्यों में फसलें बर्बाद हो गई है। इस आपदा से निपटने के
लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि अन्न-बहुल राज्यों की सरकारों द्वारा अपने – अपने राज्यों
बिहार राज्यों में खाद्यान्नों की वसूली की जाए। प्रत्येक राज्य के लिए निर्धारित
खाद्यान्नों की मात्रा तथा उनके मूल्य आदि के बारे में विस्तृत सूचना शीघ्र भेज दी
जाएगी।
राज्य, बिहार
सरकारें इस सम्बंध में जो कार्यवाही करें उनका तथा खाद्यान्न वसूली की प्रगति का साप्ताहिक
विवरण इस मंत्रालय को भेजते रहें।
भवदीय
सचिव, खा० आ० मे०
कार्यालय आदेश
कार्यालय आदेश किसी
सरकारी विभाग द्वारा अपने कार्यालयों अथवा किसी कार्यालय द्वारा अपने यहाँ कार्यरत
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए समय-समय पर जारी किए गए आदेशों की सूचना होती है।
इसका दायरा सीमित होता है। यह किसी कार्यालय के सभी/कुछ / किसी एक कर्मचारी से
सम्बंधित हो सकता है। इसके अन्तर्गत प्राय: निम्नलिखित सूचनाऍं रहती है :-
कार्यालय द्वारा
बनाए गए नियमों की जानकारी/ कार्यालय में सूचित नए पदों के सम्बंध में सूचना। एक
अनुभाग से दूसरे अनुभाग में किए गए स्थानांतरण की सूचना कार्यरत कर्मचारियों द्वारा
में से कुछ को दिए गए दीर्घ अवकाश की सूचना कुछ कर्मचारियों द्वारा अपनी भविष्य निधि
से माँगे गए अग्रिम ऋण की स्विकृति की सूचना। किसी अथवा कुछ कर्मचारियों की चेतावनी
आदि।
कार्यालय आदेश की
प्रारूप सीध सादा होता है। इसमें तकनीकी जटिलता नहीं होती है। सरल और स्पष्ट
शब्दों में इसे लिखा जाता है।
कार्यालय आदेश में सम्बोधन, विषय, अधोलेख आदि नहीं लेखे जाते हैं।
1. कार्यवृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर → किसी बैठक में हो रही पर्ला या किसी सुनवाई
का तात्कालिक लिखित विवरण कार्यवृत्त कहलाता है। कार्यवृत्त से बैठक में हुए सभी
कार्यों का एक निष्कर्ष मिल जाता है। या फिर किसी भी बैठक का लिखित प्रमाण सभी उपस्थित
सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ एक दस्तावेज बनाया जाता है। इस दस्तावेज को मिनिट्स या
कार्यवृत कहा जाता है।
2.
कार्यवृत्त में क्या- क्या
गतिविधियाँ होती है?
उत्तर → कार्यवृत्र (मिनिट्स) चल रही बैठक के दौरान
लिखा गया एक ब्यौरा होता है, जिसे प्रोटोकॉल या नोट के नाम से जाना
जाता है। कार्यसूची में रेखांकित कार्यों पर हुए विचार-विमर्श का संक्षिप्त विवरण
कार्यवृत में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें उपस्थित लोगों की बची-खूची, उठाए गए मुद्दे संबंधित प्रतिक्रियाएँ और मुद्दों को हल करने हेतु,
लिए गए अंतिम फैसले शामिल होते हैं। इसमें क्रमश: उपस्थित लोगों की
राय का पूरा विवरण भी दिया जाता है। उपस्थित व्यक्तियों के नाम पदानुसार इसमें दिए
जाते हैं। इसका उद्देश्य उपलब्धियों और समय सीमा के साथ-साथ कौन से कार्य किसे
सौंपे गए है-इसका विवरण रखना
होता है।
3.
बैठक के कार्यवृत का
प्रारूप लिखिए।
उत्तर → (बैठक
के कार्यवृत की प्रारूप)
आमतौर पर बैठक के कार्यवृत्त में निम्नलिखित भाग
होते हैं-
* कंपनी की नाम → पेज के
ऊपरी भाग में बायीं ओर।
* दिनांक → पेज के दाहिने तरफ
सबसे ऊपर।
* विषय → पृष्ठ के ठीक बीच
में।
* लोग → अनुपस्थित
व्यक्तियों के नाम,
उनकी भूमिकाएँ और उनकी अनुपस्थिति का कारण/(3 कॉलमों में)।
* एजेंडा (कार्यसूची) → बैठक में चर्चा
का विषय।
* बैठक में उठाए गए मुद्दे → वक्ताओं के नाम व उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे।
*
सुझाव →
वक्ताओं के नाम के साथ उनके सुझाव।
* फैसला → बैठक में लिया गया
निर्णय।
* कार्यसूची → कौन-कौन
से कार्य सौंपे गए और किसको सौंपे गए।
* भविष्य में होने वाली बैठक → अगली
मीटिंग की तारीख और चर्चा का विषय।
प्रश्न
1. भारतीय कंपनी के प्रतिनिधियों की हस्ती ला विस्टा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
होनी है। कुछ समस्याओं हाईकोटेशन, लॉन्ग ड्यूरेशन, घंटे
के हिसाब से भुगतान आदि के ऊपर बैठक के बाद कार्यवृत्त बनाइए ।
उत्तर →
के. टी. टी. प्राइवेट लिमिटेड, दिनांक- 23 अप्रैल, 2026
378 - ए, रोड नं. 20
कमला नगर, नई दिल्ली 400 2001
फोन - 91+8023652635
विषय → शाम 6:00 बजे
हस्ती या विस्टा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
अनिल कुमार -
प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर)
किरन कुमार -
वरिष्ठ तकनीकी लेखक (सीनियर टेक्निकल
राइटर)
राजगोपाल वर्मा -
तकनीक प्रबंधक (टेक्निकल मैनेजर)
रंजन कुमारी -
तकनीकी लेखक (टेक्निकल राइटर)
अनुपस्थित व्यक्ति -
नाम - पद-अनुपस्थिति
का कारण
अमील शर्मा -
वरिष्ठ प्रशिक्षक
-
ऑनलाइन, NET (डॉट नेट)
-
(सीनियर ट्रेनर) का प्रशिक्षण
एजेंडा (कार्यसूची) -
हस्ती ला विस्टा के प्रतिनिधियों के
साथ बैठक
बैठक में उठाई गई समस्याएँ - हाई कोटेशन,
लॉन्ग ड्यूरेशन, घंटे के हिसाब से भुगतान
सुझाव →
नाम -
सुझाव
अनिल कुमार -
दूसरी कंपनियाँ
किरण कुमारी -
भुगतान को लेकर मोलभाव
रंजन कुमारी - योजना को स्थगित करने को लेकर
निर्णय →
प्रतिनिधियों को उनके प्रबंधन से परामर्श करने और प्रतिवेदन भेजने को कहा गया।
कार्यसूची →
राजगोपाल वर्मा -
हस्ती का विस्टा कम्पनी से अपडेट
लेना।
रंजन कुमारी -
दूसरी कंपनियों के बारे में पता लगाना।
अगली बैठक -
बैठक कक्ष-1 में 30 अप्रैल 2026 को
शाम 5:30 बजे।
शायरी -
हिन्दी दिवस
1.
बदलेंगे हालात हमारे
ये धरा भी मुरुकुराएगी,
जन-जन की भाषा हिंदी जब
दिल से अपनाई जाएगी।
2.
कवीर, तुलसी, सूर की वाणी
हिंदी में ही है ज्ञान की कहानी
प्रेम, भक्ति और वीरता के गीत
हिंदी में ही मिलती है जीवन की जीत
3.
अंग्रेजी में भले ही करें व्यापार
पर हिन्दी से ही होता है प्यार
4.
हिन्दी की महिमा है निराली
ये भाषा है सबसे प्यारी और भाली
बेदों पुराणों की है ये संतान
हिंदी में ही मिलता है ज्ञान
5.
जिस भाषा में गीत का ज्ञान
मिला
उस हिंदी ने जीवन को संवार दिया
धर्म और कर्म की बात समझाई
हिंदी में ही राह दिखाई
6.
हिंदी है हमारा गौरव, हमारी पहचान
इस भाषा में बसता है हिंदुस्तान
विश्व में फैली है इसकी आन
हिंदी ही है हमारी शान
7.
विदेशों में भी सिखाई जाती है
हिंदी
दुनिया भर में फैलाई जाती है हिंदी
हिंदी
दिवस पर कविता
हिंदी है भारत की शान, भाग-1
हर दिल की यह पहचाना।
माँ की ममता जैसी प्यारी,
सभी भाषाओं से न्यारी।
जन- जन की भाषा हिंदी,
हम सबकी आशा हिंदी।
सादगी का इसमें वास,
बसे इसमें पूरा इतिहास।
हम सबको इसे अपनाना है,
इसके मान को बढ़ाना है।
हिंदी से है देश महाना,
हिंदी से ही भारत की जान। भाग-2
1. सबसे प्याारी, सबसे न्यारी,
हिन्दी है राष्ट्रभाषा हमारी।
2. हमको लगती सबसे प्यारी, हिन्दी से पहचान हमारी।
3. कश्मीर से कन्याकुमारी, हिन्दी है संस्कृति हमारी।
4. हिन्दी है हम सबको प्यारी, यह सम्मान की है अधिकारी।
5. हमको है सब भाषाएँ प्यारी, पर हिन्दी है जान हमारी।
6. सबसे प्यारी, सबसे न्यारी,
हिन्दी है, राष्ट्रभाषा हमारी।
कार्य - सूची (Agenda) :
एक सभा में जो-जो कार्य किए जाते हैं, उनका
सूक्ष्म लेखा कार्य-सूची (Agenda) के नाम से जाना जाता है। अत:
कार्य-सूची किसी भी सभा की कार्यवाही का लिखित क्रमबद्ध वर्णन होता है।
उदाहरण:
1.
विद्यालय में संस्थापक दिवस
पर श्रद्धांजलि और रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु बुलाई गई बैठक संबंधी कार्य – सूची
प्रस्तुत करें।
बैठक की तिथि : 11 अगस्त, 2026
समय :
सांयं 4:00 बजे
स्थान :
पुस्तकालय कक्ष
कार्यसूची
1. सदस्यों की स्वागत
2. पिछली बैठक के कार्यवृत की संपुष्ट
3. संस्थापक दिवस समारोह पर विचार-विमर्श
4. रक्तदान शिविर के आयोजन पर विचार-विमर्श
5. रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार
6. रक्तदाताओं को सम्मान और स्मृति – चिह्न
7. प्राचार्य की अनुमति से किसी अन्य विषय पर विचार
8. धन्यवाद ज्ञापन
हस्ताक्षर
प्राचार्य
कार्यवृत (Minutes) :-
जब किसी बैठक की कार्रवाई समाप्त हो जाती हैं, तब संयोजक या सचिव उसके प्रारूप को लिखित रूप में तैयार करता है, इसे कार्यवृत कहते हैं।
बैठक
में जितने भी निर्णय लिए जाते हैं या प्रस्ताव पारित किए जाते हैं उन सबका विवरण
इसमें दिया जाता है। इसमें सदस्यों के विचार - विमर्श लिए गए विभिन्न निर्णयों का उल्लेख
भी होता है।
1.
आपके मुहल्ले की सुधार समिति
की कार्यकारिणी की बैठक 26 जुलाई 2026 को संपन्न
हुई। सचिव के रूप में आप इसका कार्यवृत्त लिखिए।
चौड़ा
बाजार करनाल के मिष्ठान मोहल्ले की सुधार समिति की कार्यकारिणी की बैठक आज बुधवार, 25 नवंबर 2026 को श्री महेश
कठपालिया के घर में संपन्न हुई। इसमें निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे।
|
क्रम संख्या |
सदस्यों के नाम |
हस्ताक्षर |
|
1. |
श्री विजय सहगल
(अध्यक्ष) |
|
|
2. |
श्री मोहन वागिया
(सदस्य) |
|
|
3. |
श्री
विक्रमजीत सिंह (उपाध्यक्ष) |
|
|
4. |
श्री
नरेश कुमार (सदस्य) |
|
|
5. |
श्री
मनमोहन सहगल (सचिव) |
|
बैठक
आरंभ होने से पहलले सचिव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात 5 सितंबर, 2026 को संपन्न हुई पिछली बैठक का कार्यवृत प्रस्तुत किया गया, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। इसके बाद सचिव ने मोहल्ले की टूटी - फूटी
सड़कों और उखड़ी हुई पटरियों की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट किया। यह निर्णय लिया गया
कि नगर-निगम को इस विषय में लिखा जाए और इनकी मरम्मत कराई जाए। रात के समय
मोहल्लों की चौकीदारी करने वाले चौकीदार को बदलने का निर्णय लिया गया क्योंकि उसे
कई बार ड्यूटी के समय सोते हुए पकड़ा गया है। मुहल्ले के बीचों-बीच बने पार्क के
चारों ओर बनी छोटी-छोटी दीवार को ऊँचा करने का निर्णय किया गया, ताकि आवारा कुत्ते कूदकर अंदर न पहुँच सकें। अंत में अध्यक्ष ने सभी
सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हस्ताक्षर
(अध्यक्ष) हस्ताक्षर
(सचिव )
कार्यवृत की विशेषताएँ
यह
संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट और सरल भाषा में होना चाहिए। इसे निष्पक्ष भाव से लिखा
जाना चाहिए। इसमें प्रस्तावों के नाम तथा इन प्रस्तावों की अनुमोदन करने वालों के
नाम की विवरण होना चाहिए।
1.
परियोजना प्रतिवेदन किसे कहते है ? What is project report?
परियोजना प्रतिवेदन का अर्थ
परियोजना
प्रतिवेदन से तात्पर्य प्रस्तावित परियोजना के संबंध में विभिन्न तथ्यों, सूचनाओं
एवं विश्लेषणों के सारांश या प्रारूप से है। जो परियोजना के क्रियान्वयन से पूर्व
तैयार किया जाता है। परियोजना प्रतिवेदन किसी परियोजना के संबंध में विनियोग
अवसरों के निर्धारण, मूल्यांकन एवं नियोजन के पश्चात तैयार
किया गया एक प्रलेख है, जो प्रस्तावित योजना के बारे में विविध
जानकारी, जैसे- परियोजना के उद्देश्य, संक्षिप्त
विवरण, वित्तीय संरचना, संयंत्र उपकरण,
कच्चे माल, तकनीकी श्रम, विभिन्न भौतिक संसाधन, प्रबंधकीय व्यवस्था, बाजार, विपणन व्यवस्था, निर्यात,
लागत, लाभदायकता, रोकड
प्रवाह आदि प्रदान करता है।
परियोजना प्रतिवेदन की विशेषताएं
1.
परियोजना प्रतिवेदन परियोजना में आनी वाली प्रारंभिक
बाधाओं को पार करने के बाद बनाया जाता है।
2.
यह परियोजना की एक विस्तृत प्रलेख होता है।
जिसमें परियोजना की सम्पूर्ण विवरण दिया गया होता है।
3.
यह प्रतिवेदन परियोजना क्रियाओं की
मार्गदर्शक होता है।
4.
यह परियोजना क्रियाओं के अनुक्रम को दर्शाता
है।
5.
यह परियोजना के कार्यों की जानकारी देता है।
परियोजना प्रतिवेदन के
उद्देश्य
1.
विनयोग अवसरों की मूल्यांकन
करना होता है।
2.
वित्तीय सहायता प्राप्त करने
के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होता है।
3.
विभिन्न दशाओं में परियोजना सरकारी
विभाग व जिला उद्योग केंद्रों को भेजना आवश्यक होता है।
4.
परियोजना प्रतिवेदन से
अनुमानित लागत व संभावित आय की तुलनात्मक समीक्षा की जा सकती है।
5.
इससे परियोजना के उद्देश्यों
तथा उपलब्ध साधनों का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।
परियोजना
प्रतिवेदन की विषय वस्तु
|
क्रम संख्या |
हिंदी |
अंग्रेजी |
|
1. |
सामान्य
सूचनाएं |
General
Information |
|
2. |
परियोजना
विवरण |
Description
of Project |
|
3. |
वित्त
के स्रोत |
Sources
of Finance |
|
4. |
पूंजी
लागत तथा कार्यशील पूंजी |
Cost of Capital
and Working Capital |
|
5. |
बाजार
की संभावनाएं |
Market
Possibilities |
|
6. |
वित्तीय
परिणाम/नाला |
Financial
Result/Profits |
|
7. |
परियोजना
क्रियान्वयन कलर्ट क्रम |
Project
Implementation Programme |
|
8. |
सारांश |
Summary |
1.
उद्यमी किसे कहते हैं?
उत्तर : → उद्यमी की अर्थ → उद्यमी शब्द की
उद्भव उद्यम से माना जा सकता है। जिसका अर्थ होता है मेहनत या व्यवसाय। इसलिए हम
साधारण भाषा में कह सकते हैं कि वह व्यक्ति जो अपनी मेहनत से व्यवसाय करता है वह
उद्यमी है।
सामान्य
तौर पर उद्यमी उसे कहा जाता है जिसमें जोखिम वहन करने की क्षमता, नेतृत्व,
प्रबंधन, नवाचार, नियोजन,
सुनियोजित संचार आदि विशेष गुण हों। जो व्यक्ति ऐसा नहीं है वह कभी
भी उद्यमी नहीं हो सकता है।
उद्यमी
का अर्थ
महान अर्थशास्त्री मार्शल के अनुसार : → उद्यमी किसी
उद्योग का कप्तान होता है क्योंकि वह जोखिम एवं अनिश्चितता का केवल वाहक नहीं होता
बल्कि एक प्रबंधक,
भविष्यदृष्टा, नवीनतम उत्पादन विधियों का अविष्कारक
तथा किसी देश के आर्थिक ढांचे का निर्माता भी होता है।
उद्यमी
की परिभाषा
उद्यमिता
पर विभिन्न विद्वानों एवं अर्थशास्त्रियों के भिन्न-भिन्न दृष्टिकोण हैं। जिसके
फलस्वरूप उद्यमी की भिन्न - भिन्न परिभाषाएं भी हैं। इन परिभाषाओं को निम्न भागों
में इस प्रकार से बांटा गया है।
1.
परंपरागत अर्थव्यस्था में (In Traditional Economy)
2.
विकासशील अर्थव्यवस्था में (In Developing Economy)
3. विकसित
अर्थव्यवस्था में (In Developed Economy)
1. परंपरागत अर्थव्यवस्था में (InTraditional Economy) : → परंपरागत अर्थव्यवस्था की परिभाषा के अनुसार उद्यमी को जोखिम वहन करने वाला व्यक्ति माना गया है, अर्थात जो व्यक्ति जोखिम वहन करेगा वह उद्यमी कहलाएगा। अतएव इस परंपरागत अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्न परिभाषाएं दी गई हैं।
1.
Annexure संलग्न
2.
Approval अनुमोदन
3.
Assignment प्रदत्त कार्य
4.
Bibliography ग्रंथसूची
5.
Deputation प्रतिनियुक्ति
6.
Petitioner याचिकाकर्त्ता
7.
Enclosure अनुलग्नक
8.
Autonomous स्वयत्त
9.
Subordinate अधीनस्थ
10. Administration प्रशासन
11. Authority प्राधिकरण
12. Procedure प्रक्रिया
13. Investigation जांच
14. Evidence सूत/प्रमाण
15. Custody हिरासत
16. Accused आरोपी
17. Warrant अधिपत्र
18. Verification सत्यापन
19. Notification अधिसूचना
20. Regulation विनियम
21. Compliance अनुपालन
22. Affidavit शपथ
पत्र
23. Detenu नजरबंद
24. Integrity सत्यनिष्ठा
25. Statutory सांविधिक
26. Surveillance निगरानी
27. Referendum जनमत
संग्रह
28. Prescribed निर्धारित
29. Motion प्रस्ताव
30. Petition याचिका
1.
Accountability :
जवाबदेही
2.
Budget :
बजट /
आय-व्यय
3.
Committee : समिति
4.
Department : विभाग
5.
Empowerment :
सशक्तिकरण
6.
Gazette : राजपत्र
7.
Honorarium : मानदेय
8.
Implementation : कार्यान्वयन
9.
Jurisdiction : क्षेत्राधिकार
10. Legislation :
विधान
11. Memorandum : ज्ञापन
12. Nomination : नामांकन
13. Office : कार्यालय
14. Permanent :
स्थायी
15. Quorum : गणपूर्ति
प्रशासनिक
और गैर-शैक्षणिक पद (Administrative & Non-Teaching
Posts)
·
Registrar : कुलसचिव
·
Assistant Registrar : सहायक कुलसचिव
·
Junior Superintendent : कनिष्ठ अधीक्षक
·
Office Assistant : कार्यालय सहायक
तकनीकी पद (Technical
Posts)
·
Technical Superintendent : तकनीकी अधीक्षक
·
Junior Technician : कनिष्ठ तकनीशियन
·
Junior Engineer : कनिष्ठ अभियंता
·
Assistant Engineer : सहायक अभियंता
शैक्षणिक और अनुसंधान पद (Academic
& Research Posts)
·
Professor : आचार्य
·
Assistant Professor : सहायक आचार्य
·
Junior Research Fellow (JRF) : कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता
· Project Assistant : परियोजना सहायक
प्रशासनिक
शब्दावली हिंदी और अंग्रेजी
|
अंग्रेजी |
हिंदी |
|
Financial Statement |
वित्तीय विवरण |
|
Balance Sheet |
तुलन पत्र/चिट्ठा |
|
Schedules |
अनुसूचियों |
|
Expenditures |
व्यय |
|
Account |
खाता/लेखा |
|
Deposit |
जमा निक्षेप |
|
Loan |
ऋण/कर्ज |
|
Interest Rate / Interest |
ब्याज दर/ब्याज |
|
Withdrawal |
निकासी |
|
Balance |
शेष राशि |
|
Overdraft |
अधिविकर्ष |
|
Inflation |
मुद्रास्फीति |
|
Asset |
संपत्ति |
|
Liability |
देनदारी |
|
Liabilities |
देनदारियों/उत्तरदायित्व |
|
Capital |
पूंजी |
|
Revenue |
राजस्व/आय |
|
Expense |
खर्चा |
|
Profit |
लाभ |
|
Loss |
हानि |
|
Depreciation |
मूल्यह्यास |
|
Auditor |
लेखा परीक्षक |
|
Statement |
खाता विवरण |
|
Credit |
जमा/साख |
|
Debit |
नामे/निकासी |
|
Accountant |
लेखाकार/लेखापाल |
|
Transaction |
लेन-देन |
|
Accounting |
लेखांकन |
|
Policies |
नितियों/नीतियाँ |
|
Receipt |
रसीद/पावती |
|
Subsidiary |
सहायक/अतिरिक्त |
|
Comptroller |
लेखानियंत्रक / नियंत्रक |
|
Fixed Asset |
स्थायी परिसम्पत्ति |
|
Sponsored |
प्रायोजित |
|
Corpus |
कोष/संग्रह |
|
Plan |
योजना |
|
Earmarked |
प्रयोजन – विशिष्ट/निर्धारित/निश्चित की
गई। |
|
Grants |
अनुदान/छात्रवृत्ति/स्वीकृति या प्रदान
करना |
|
Receipts |
रसीदें /पावतियाँ |
|
Income |
आय/आमदनी |
|
Designated |
नामित/निर्दिष्ट |
|
Endowment Fund |
बंदोबस्ती निधि/आय निधि |
|
Significant |
महत्वपूर्ण/सार्थक/अर्थपूर्ण |
|
Policies |
नितियाँ |
|
Subsidies |
अनुदान/आर्थिक सहायता |
|
Subsidy |
अनुवृत्ति / माली मद्द |
|
Sponsored |
प्रायोजित |
|
Fellowships |
अध्ययतावृत्तियाँ / शोधवृत्तियाँ |
|
Scholarships |
छात्रवृत्तियाँ |
|
HEFA-Higher Education Financing Agency |
उच्च शिक्षा वित्तपोषण संस्था/अभिकरण/
विभाग |
|
Gratuity |
उपदान/आनुतोषिक/उपहार/पारितोषिक |
|
Superannuation |
सेवा-निवृत्ति |
|
Pension |
निवृत्ति – वेतन |
|
Tubewells |
नलकूप |
|
Furniture |
उपस्कर |
|
Fixtures |
स्थाई उपकरण या वस्तुएं/ स्थिरता |
|
Fittings |
साज – सामग्री / साज – समान या जुड़ाव के उपकरण |
|
Patents |
एकस्व |
|
Copyrights |
प्रतिलिप्यधिकार या स्वत्वाधिकार |
|
Shares |
अंश – हिस्सा या भाग योगदान |
|
Debentures |
ऋणापत्र/ नियम-पत्र/ प्रमाण पत्र |
|
Bonds |
अनुबंध पत्र/प्रतिज्ञा पत्र |
|
Stationery |
लेखन सामग्री या कार्यालय सामग्री |
|
Overhead |
अप्रत्यक्ष खर्च/ उपरि व्यय |
|
HEFA-Higher Education Financing Agency |
उच्च शिक्षा वित्तपोषण |
|
GFR- Glomerular Filtration Rate
|
ग्लोमेरूलर निसंदन दर |
|
CFTIS-Centrally Funded Technical Institute |
केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों |
|
MoE- Ministry of Education |
शिक्षा मंत्रालय |
|
Fixed Deposit (F. D.) |
मियादी जमा या निश्चित जमा योजना/ सावधि जमा
|
|
UGC- University Grants
Commission |
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग |
|
Bank |
अधिकोष/किनारा/तट |
|
Shares |
अंश का दान/अंशपूंजी |
|
Debentures |
ऋणपत्र/ऋणप्रमाण-पत्र |
|
Bonds |
प्रतिज्ञा पत्र/अनुबंध पत्र |
|
MHRD-Ministry of Human Resource Development |
मानव संसाधन विकास मंत्रालय |
प्रेषक,
सचिव
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति।
सेवा
में,
सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी,
बिहार। पटना, दिनांक :
30/04/2026
विषय
वर्ष 2026 में वर्ग 9वीं में अध्ययनरत
विद्यार्थियों की विवरणी उपलब्ध कराने के संबंध में।
प्रसंग
: निदेशक, माध्यमिक
शिक्षा का पत्रांक – 09/विविध-34 /2023-53, दिनांक 14.01.2026
महाशय,
उपर्यक्त विषयक प्रासंगित पत्र के
माध्यम से राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायक प्राप्त माध्यमिक / उच्च माध्यमिक
विद्यालयों में कक्षा 09वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की कैलेण्डर
वर्ष 2026 में त्रैमासिक/आर्द्धवार्षिक/वार्षिक परीक्षा आयोजित करने हेतु
समय-सारणी उपलब्ध करायी गयी है,
जिसके आलोक में वर्ग
09वीं की त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 23.06.2026 से 30.06.2026 तक की अवधि
में निर्धारित है। उक्त परीक्षा के संचालन हेतु सामग्रियों की आपूर्ति बिहार
विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा की जाएगी।
2.
उक्त परीक्षा के संचालन हेतु
सामग्रियों के मुद्रण एवं आपूर्ति हेतु आपके जिलान्तर्गत सरकारी/सरकारी सहायता
प्राप्त माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 09वीं में अध्ययनरत
विद्यार्थियों की संख्या निम्नांकित प्रपत्र में हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी (अग्रेजी
फॉन्ट, एक्सल फॉरमेट) में समिति को आवश्यक है
:-
|
Sl. No. |
BSEB School Code |
School
Name |
Total
No of Students |
No of
students in MIL & SIL Subjects |
|
|
|
|
|
|
MIL |
SIL |
|
Hindi-
Urdu- Bangla- Maithili-
|
Sanskrit- Hindi- Arabic-
Persian- Bhojpuri-
|
||||
3.
अत: अनुरोध है कि उक्त प्रपत्र
में विद्यार्थियों की संख्यात्मक विवरणी तैयार कर परीक्षा नियंत्रक (मा0) के
ई-मेल आई0डी0 coemat-bseb-bih@gov.in पर
दिनांक 06.05.2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की कृपा की जाय।
4.
यहाँ यह स्पष्ट किया जाता है कि
अधियाचित विवरणी ससमय उपलब्ध नहीं कराये जाने पर समिति द्वारा गत वर्ष वर्ग 09वीं
में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा,
2027 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या
के आधार पर सामग्रियों की आपूर्ति करायी जायेगी तथा इससे किसी प्रकार की उत्पन्न
समस्या के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगें।
कृपया इसे अति महत्वपूर्ण समझें।
विश्वासभाजन
सचिव
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
भाषण
अध्यक्ष महोदय जी का
मंचासीन माननीय
मुख्य अतिथि, श्री मिथिलेश
तिवारी जी, माननीय निदेशक
महोदय, प्रो. त्रिलोक
नाथ सिंह जी तथा सभागार में उपस्थित आदरणीय संकाय सदस्य,
अधिकारीगण,
कर्मचारीगण,
शोधार्थी
एवं मेरे प्रिय विद्यार्थियों।
आप सभी को मेरा
सादर हिंदी पखवाड़ा 2026 का हार्दिक अभिवादन।
आज यह सीनेट हॉल
केवल एक सभागार नहीं, अपितु
एक उत्सव-स्थल है, जिसमें
भाषा का उत्सव, संस्कृति का उत्सव
और अपनी अस्मिता को स्मरण करने का उत्सव मानने का दिन है। हिंदी पखवाड़ा 2026 के
शुभ अवसर पर राजभाषा समिति की ओर से मैं आप सभी का ह्यदय से स्वागत अभिनंदन करता
हूँ।
सर्वप्रथम मैं आज
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री मिथिलेश तिवारी जी,
शिक्षा
विभाग के शिक्षा मंत्री का सादर स्वागत करता हूँ। शिक्षा और भाषा ये दोनों ही
किसी राष्ट्र के निर्माण की आधारशिलाऍं हैं,
और
आपने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर इस आयोजन को जो गरिमाययी प्रदान की
है, उसके लिए यह संस्थान
परिवार आपका कृतज्ञ है।
इसके साथ ही मैं
संस्थान के माननीय निदेशक महोदय प्रो. त्रिलोक नाथ सिंह जी का सादर स्वागत करता
हूँ। राजभाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर आपकी दृष्टि और निरंतर प्रोत्साहन ही वह
संबल है, जिसके सहारे
समिति की प्रत्येक गतिविधि आकार लेती है और इस सभागार में उपस्थित संस्थान
परिवार के प्रत्येक सदस्य का भी मैं भावपूर्ण स्वागत करता हूँ।
आदरणीय
महानुभावों एवं प्रिय विद्यार्थियों,
भाषा केवल
संप्रेषण का साधन नहीं होती। वह किसी समाज की स्मृति होती है,
उसका
स्वप्न होती है और उसके चिंतन का आधार होती है। हिंदी हमारे लिए वहीं स्मृति,
स्वप्न
है।
प्राय : यह
जिज्ञासा उठती है कि एक प्रौद्योगिकी संस्थान में हिंदी का क्या स्थान है ?
मेरा विनम्र उत्तर है। अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है,
जहाँ
से विज्ञान की गहनतम खोज भी तब तक अपूर्ण रहती है,
जब
तक वह उस भाषा तक न पहुँचे जाए। जिसमें सामान्य जन सोचता है,
स्वप्न
देख्ता है, जिस दिन हमारा
शोध हमारी अपनी भाषा में मुखर होगा, उसी
दिन वह प्रयोगशाला की दीवारों से निकलकर समाज की चौखट तक पहुँचेगा। सूत्र भले ही
अंकों में लिखें जाऍं, किंतु
उनका अर्थ हृदय अपनी ही भाषा में समझता है।
इसी भावना के साथ
राजभाषा समिति ने इस पखवाड़े में निबंध लेखन,
कविता
पाठ, वाद-विवाद,
तकनीकी
शब्दावली प्रतियोगिता तथा राजभाषा कार्यशाला जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजन रखा है।
मेरा आप सबों से सादर आग्रह है कि इनमें उत्साहपूर्वक सहभागिता में भाग लिजिए। यह
पखवाड़ा हिंदी को स्मरण करने का नहीं, हिंदी
को जीने का अवसर है।
एक बार पुन: माननीय मुख्य अतिथि महोदय निदेशक प्रो. त्रिलोक नाथ सिंह जी तथा आप सभी का हार्दिक स्वागत करते हुए मैं अपने वाणी को यहीं विराम देता हूँ।
भारतीय
प्रौद्योगिकी संस्थान पटना
Indian Institute of Technology Patna
बिहटा, पटना
- 801106, बिहार
Bihta, Patna - 801106, Bihar
ईमेल/Email - rajbhasha@iitp.ac.in
दिनांक
– 27. 08. 2026
सेवा में,
माननीय श्री मिथिलेश तिवारी
शिक्षा मंत्री, शिक्षा
विभाग, बिहार सरकार
विषय: 'हिंदी पखवाड़ा' के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण हेतु।
महोदय,
अत्यंत हर्ष के साथ आपको सूचित किया जा रहा है कि भारतीय
प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, बिहटा द्वारा
इस वर्ष भी राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सम्मान में 'हिंदी
पखवाड़ा' का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन का उद्घाटन समारोह आगामी 2 सितंबर 2026 को सुबह
समय, 10:00 बजे
संस्था के मुख्य सभागार में होना निश्चित हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में आपके अमूल्य
योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व को देखते हुए, हमारी
संस्था आपको इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर अत्यंत
सम्मानित महसूस कर रही है।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे छात्र-छात्राओं और
शिक्षक वर्ग का उत्साहवर्धन करेगी। हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस अवसर पर
मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर दीप प्रज्वलन करें और अपने प्रेरणादायी विचारों से
हमें अनुगृहीत करें।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण पत्र के साथ संलग्न है।
आपके सकारात्मक उत्तर की प्रतीक्षा में।
भवदीय,
प्राध्यापक त्रिलोक नाथ सिंह
निदेशक
हिंदी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर भाषण
प्रतियोगिता कार्यक्रम
आदरणीय
अध्यक्ष महोदय,
मंच
पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगण, अधिकारीगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण
एवं मेरे प्रिय देशवासियो,
आप
सभी को हिंदी दिवस एवं हिंदी दिवस पखवाड़ा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज
हम सभी यहाँ अपनी मातृभाषा, राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक
विरासत और जन-जन की भावनाओं से जुड़ी भाषा हिंदी
के सम्मान और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। हिंदी
केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा, साहित्य, संवेदनाओं
और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है।
हर
वर्ष 14
सितंबर
को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को
संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार
किया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस
पखवाड़ा हमें केवल हिंदी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर नहीं देता, बल्कि यह
भी प्रेरणा देता है कि हम अपने दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को
बढ़ावा दें।
हिंदी
का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी ने लोगों
को जोड़ने और उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महात्मा गांधी सहित अनेक महान नेताओं ने जनसामान्य तक अपनी बात पहुँचाने के लिए
भारतीय भाषाओं के महत्व पर जोर दिया। हिंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों और
समुदायों के बीच संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आज
हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। भारत ही नहीं, बल्कि
विश्व के अनेक देशों में हिंदी बोलने और समझने वाले लोग मौजूद हैं। हिंदी साहित्य
ने भी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कबीर, तुलसीदास, सूरदास, प्रेमचंद, महादेवी
वर्मा,
रामधारी
सिंह ‘दिनकर’,
हरिवंश
राय बच्चन और अनेक साहित्यकारों ने हिंदी भाषा को अपनी रचनाओं से समृद्ध किया है।
इनके साहित्य में भारतीय जीवन, समाज, संस्कृति
और मानवीय संवेदनाओं की गहरी झलक दिखाई देती है।
साथियो,
हिंदी
को बढ़ावा देने का अर्थ किसी अन्य भारतीय भाषा का विरोध करना नहीं है। भारत की
सबसे बड़ी शक्ति हमारी भाषाई
विविधता है। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, असमिया, उड़िया, संस्कृत
और देश की सभी भाषाएँ हमारी राष्ट्रीय विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। हमें सभी भारतीय
भाषाओं का सम्मान करते हुए हिंदी को संपर्क और राजभाषा के रूप में सशक्त बनाना है।
आज
का युग डिजिटल और तकनीकी युग है। ऐसे समय में हिंदी के सामने नई संभावनाएँ भी हैं
और नई चुनौतियाँ भी। इंटरनेट, सोशल मीडिया, मोबाइल
एप्लीकेशन,
कृत्रिम
बुद्धिमत्ता और डिजिटल सेवाओं में हिंदी की उपलब्धता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि तकनीक का लाभ हिंदी भाषी नागरिकों को भी उनकी अपनी
भाषा में सहज रूप से मिल सके।
सरकारी
कार्यालयों में हिंदी के सरल, स्पष्ट और प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा
देना भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हमें ऐसी हिंदी का प्रयोग करना चाहिए जो
आम नागरिक आसानी से समझ सके। भाषा तभी प्रभावी बनती है, जब वह
जनता के करीब हो। इसलिए कार्यालयीन हिंदी को कठिन और जटिल बनाने के बजाय सरल, सहज और
व्यवहारिक बनाने पर हमारा विशेष ध्यान होना चाहिए।
हिंदी
दिवस पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी, हिंदी
टंकण,
सुलेख
और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल
पुरस्कार प्राप्त करना नहीं, बल्कि हिंदी के प्रति रुचि और
आत्मीयता विकसित करना है। मैं विशेष रूप से हमारे विद्यार्थियों और युवाओं से कहना
चाहता हूँ कि वे हिंदी को केवल एक विषय के रूप में न देखें, बल्कि इसे
ज्ञान,
रोजगार, रचनात्मकता
और अभिव्यक्ति की भाषा के रूप में अपनाएँ।
हमें
यह भी समझना होगा कि किसी भाषा का विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं हो सकता।
इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। लेखक, पत्रकार, शिक्षक, विद्यार्थी, प्रशासनिक
अधिकारी,
तकनीकी
विशेषज्ञ और आम नागरिक—सभी मिलकर हिंदी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं।
आइए, इस हिंदी
दिवस पखवाड़े पर हम सभी एक संकल्प लें कि अपने कार्यक्षेत्र में हिंदी के अधिकाधिक
प्रयोग को प्रोत्साहित करेंगे, हिंदी साहित्य को पढ़ेंगे, नई पीढ़ी
को हिंदी से जोड़ेंगे और तकनीक के क्षेत्र में हिंदी की संभावनाओं को बढ़ावा
देंगे।
हमें
ऐसी हिंदी का निर्माण करना है जो आधुनिक भी हो, वैज्ञानिक
भी हो,
तकनीकी
रूप से सक्षम भी हो और आम जनता के लिए सरल एवं सहज भी हो। हमारी हिंदी जितनी
समृद्ध होगी,
हमारी
सांस्कृतिक पहचान उतनी ही मजबूत होगी।
अंत
में,
मैं
हिंदी दिवस पखवाड़ा के आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों
और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। मुझे विश्वास है कि यह पखवाड़ा हिंदी
के प्रति हमारे प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और
मजबूत करेगा।
आइए, हम मिलकर
हिंदी को जन-जन की भाषा, ज्ञान-विज्ञान की भाषा और आधुनिक
भारत के विकास की सशक्त भाषा बनाने का प्रयास करें।
हिंदी का सम्मान, भारत का
सम्मान।
हिंदी का विकास, भारत का
विकास।
इन्हीं
शब्दों के साथ आप सभी को हिंदी दिवस एवं हिंदी दिवस पखवाड़ा की पुनः हार्दिक
शुभकामनाएँ।
जय हिंद!
जय हिंदी!
बिहार सरकार
जिला शिक्षा कार्यालय, पटना
(कार्यालय का नाम और पता)
पत्रांक: 854/स्था० दिनांक: 13 जुलाई, 2026
कार्यालय
आदेश
जिला अंतर्गत सभी उच्च विद्यालयों के
प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को सूचित किया जाता है कि आगामी 'स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2026)' समारोह की तैयारियों के संबंध में एक
समीक्षा बैठक बुलाई गई है।
यह बैठक दिनांक 20 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से जिला शिक्षा कार्यालय, पटना के सभागार में आयोजित की जाएगी।
सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों/शिक्षकों को
निर्देश दिया जाता है कि वे ससमय बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बैठक के
मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
1. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन
का समय और कार्यक्रम की रूपरेखा।
2. विद्यालयों में साफ-सफाई और सुरक्षा
व्यवस्था का निरीक्षण।
3. छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी।
यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से
जारी किया गया है।
हस्ताक्षर /-
(राजेश कुमार)
जिला शिक्षा अधिकारी,
ज्ञापांक: 855/स्था०प्रतिलिपि: सूचनार्थ एवं आवश्यक
कार्रवाई हेतु प्रेषित-
1. सभी प्रधानाध्यापक, उच्च विद्यालय, पटना।
2. जिला अधिकारी, पटना को सादर सूचनार्थ।
3. कार्यालय नोटिस बोर्ड।
हस्ताक्षर /-
(राजेश कुमार)
जिला शिक्षा अधिकारी,
पटना, बिहार।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय अभियान 25 सितंबर, 2014 से 31 अक्टूबर 2014 के बीच केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालय संगठन में आयोजित किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपने विद्यालय में साफ सफाई रखनी थी। इसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की गई जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं-
1. स्कूल कक्षाओं के दौरान प्रतिदिन
बच्चों के साथ सफाई और स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर विशेष रूप से महात्मा गांधी
की स्वच्छता और अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ी शिक्षाओं के संबंध में बात करें।
2. कक्षा, प्रयोगशाला
और पुस्तकालयों आदि की सफाई करना।
3. स्कूल में स्थापित किसी भी
मूर्ति या स्कूल की स्थापना करने वाले व्यक्ति के योगदान के बारे में बात करना और
इस मूर्तियों की सफाई करना।
4. शौचालयों और पीने के पानी वाले
क्षेत्रों की सफाई करना।
5. रसोई और सामान ग्रह की सफाई
करना।
6. खेल के मैदान की सफाई करना।
7. स्कूल के बगीचों का रख-रखाव और
सफाई करना।
8. स्कूल भवनों का वार्षिक रख-रखाव
रंगाई एवं पुताई के साथ।
9. निबंध, वाद-विवाद,
चित्रकला, सफाई और स्वच्छता पर प्रतियोगिताओं
का आयोजन।
10. बाल मंत्रिमंडलों का निगरानी दल
बनाना और सफाई अभियान की निगरानी करना।
11. स्कूलों के हर एक कक्षा में कचरा
पात्र रखवाना।
12. स्वच्छता के प्रति चेतना के लिए
वाद विवाद एवं नाटकों की प्रतियोगिता करना।
13. चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
करना जिसमें स्वच्छता से संबंधित चित्रों का चित्रण करना।
14. स्कूलों में हरियाली के लिए पेड़
पौधे लगाना।
15. सभी बच्चों को बताया गया कि खाना
खाने से पहले हाथ धोना और खाना खाने के बाद भी हाथ धोना चाहिए।
16. सभी बच्चों की साफ-सुथरी वेशभूषा रखने के लिए प्रेरित करना।
प्राध्यापक
प्रीतम कुमार
अध्यक्ष, राजभाषा
समन्वय समिति
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना
सेवा में:
registrar@iitp.ac.in, heads@iitp.ac.in,
dracademic@iitp.ac.in, aracademic@iitp.ac.in
aradmin@iitp.ac.in, dr_rnd@iitp.ac.in,
dean_admin@iitp.ac.in,
dean_academic@iitp.ac.in, dean_sa@iitp.ac.in,
pic_school@iitp.ac.in,
pic_cetc@iitp.ac.in, pic_outreach@iitp.ac.in, pic_wellness@iitp.ac.in,
pic_conv@iitp.ac.in, pic_cultural@iitp.ac.in,
pic_ic@iitp.ac.in,
pic_eemaintenance@iitp.ac.in,
pic_technical@iitp.ac.in, pic_security@iitp.ac.in
pic_hac@iitp.ac.in,
pic_medical@iitp.ac.in, pic_nss@iitp.ac.in, pic_guest@iitp.ac.in
pic_civilmaintenance@iitp.ac.in,
pic_library@iitp.ac.in, pic_jam@iitp.ac.in,
pic_oms@iitp.ac.in, pic_ug@iitp.ac.in, pic_tnp@iitp.ac.in
प्रतिलिपि (Cc):
pkumar@iitp.ac.in, santosh@iitp.ac.in, sudhir@iitp.ac.in, sweta@iitp.ac.in,
vijay.kumar@iitp.ac.in, dkc@iitp.ac.in, raj.jaydeva@iitp.ac.in,
director_office@iitp.ac.in, director@iitp.ac.in, registrar_office@iitp.ac.in
विषय : संसदीय
समिति के निरीक्षण के पश्चात निरीक्षण अभियुक्ति प्रेषित करने के सम्बन्ध में।
श्रीमान,
संसदीय समिति के निरीक्षण के पश्चात प्राप्त अभियुक्ति के प्रेषण के सम्बन्ध में निम्नलिखित जानकारी साझा करने की कृपा करें:-
|
क्र. सं. |
जानकारी |
अभियुक्ति / विवरण |
|
1. |
कार्यालय में हिंदी प्रवीणता प्राप्त अधिकारियों/कर्मचारियों की
संख्या |
|
|
2. |
हिंदी में शत-प्रतिशत कार्य करने वाले कार्मिकों की संख्या |
|
|
3. |
कार्यालय द्वारा हिंदी में प्राप्त पत्रों की संख्या |
|
|
4. |
कार्यालय द्वारा पत्रों के उत्तर हिंदी में प्रेषण की संख्या |
|
|
5. |
कार्यालय में हिंदी में प्रयुक्त पंजियों (रजिस्टर) की संख्या |
|
|
6. |
कार्यालय को अंग्रेजी में जिन सरकारी संस्थानों से प्राप्त हुए
उन्हें हिंदी में पत्राचार हेतु पत्र लिखे जाने की संख्या |
|
|
7. |
कार्यालय द्वारा पत्रों के लिफाफों पर हिंदी में पता लिखे जाने की
संख्या |
|
|
8. |
कार्यालय में हिंदी में टंकण हेतु प्रयोग में आने वाले कंप्यूटरों
की संख्या |
|
|
9. |
कार्यालय द्वारा हिंदी में क्रय किए गए पुस्तकों की संख्या |
|
|
10. |
कार्यालय में प्रयुक्त हिंदी में उपलब्ध प्रारूपों (फॉर्म) की
संख्या |
|
|
11. |
कार्यालय में प्रयुक्त हिंदी में उपलब्ध मुहरों की संख्या |
ध्यातव्य
(महत्वपूर्ण निर्देश):
1.
कार्यालय आदेश एवं सूचनाएं: राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) तथा राजभाषा
नियम 1976 के नियम 5 के अनुपालन
हेतु सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध है कि कार्यालय आदेश एवं सूचनाएं राजभाषा
हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में लिखे जाएं।
2.
पंजियाँ (रजिस्टर): कार्यालय में सभी पंजियों को राजभाषा
हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में लिखा जाए।
3.
नाम पट्टिकाएँ (Name Plates): सभी नाम
पट्टिकाओं को भी राजभाषा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में बनाया जाए।
4.
मुहरें (Stamps): कार्यालय
में प्रयुक्त होने वाली सभी मुहरों को भी राजभाषा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही
भाषाओं में बनाया जाए।
5.
लिफाफों पर पता: कार्यालय द्वारा प्रेषित पत्रों के
लिफाफों पर नाम एवं पता राजभाषा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में लिखना
सुनिश्चित किया जाए।
सादर,
(प्राध्यापक
प्रीतम कुमार)
अध्यक्ष, राजभाषा
समन्वय समिति
भा. प्रौ. सं. पटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें