गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना राजभाषा प्रकोष्ठ हिंदी विज्ञान और तकनीकी लेखन



विज्ञान और तकनीकी लेखन

आज के युग को विज्ञान युग कहा जाता है। 
इस विज्ञान तथा तकनीकी युग में विज्ञान दिन ब दिन ज्ञान की विविध सीमाओं को लांघ रहा है। विज्ञान के कारण अकल्‍पनीय बातें भी संभव हो रही है। विज्ञान ने ज्ञान के नए – नए क्षितीज खोल दिए हैं। उन क्षितिजों तक पहुंचने के लिए हर एक व्‍यक्ति तथा हर एक देश प्रयास कर रहा है। विकास के लिए विज्ञान को समझना आवश्‍यक है और यह समझ विज्ञान के साहित्‍य से संभव हैं। वैज्ञानिक संशोधन के क्षेत्र में अनेक देशों ने काफी उन्नति की है। बौद्धिक संपदा पर विदेशी वैज्ञानिकों का ही बोलबाला है। उनके द्वारा विज्ञान के अनेक संशाोधनों को शब्‍दबद्ध किया गया है। इस तरह के वैज्ञानिकों द्वारा विदेशी भाषाओं में अनेक पुस्‍त्‍कें लिखील गई है। इन भाषाओं में व्‍याप्‍त ज्ञान का उपयोग हर एक को होना चाहिए और यह बौद्धिक आदान प्रदान से ही संभव है। सहकारिता के कारण ही सभी देशों का विकास होगा। इसलिए प्रत्‍येक देश की प्रत्‍येक भाषा में समेटा ज्ञान दूसरे देशों तथा उनकी भाषाओं में पहुंचना चाहिए। लेखन या अनुवाद के माध्‍यम से ज्ञान को संप्रेषित कर सब देशों की उन्नति संभव है, इस बात को सभी देशों ने समझ लिया था। इसलिए विज्ञान साहित्‍य का अनुवाद या फिर विज्ञान लेखन आदि को अधिक महत्व  दिया जाने लगा है। वैज्ञानिक साहित्‍य राष्ट्र की संपत्ति है। इसी संपत्ति के आधार पर राष्ट्र की वैज्ञानिक प्रगति भी संभव है, जो देश विज्ञान तकनीकी साहित्‍य में जितना पिछड़ा होगा उतना ही वह अविकसित देश कहलाया जाता है। इसलिए विज्ञान तकनीकी साहित्‍य अपनी-अपनी भाषा में अधिक से अधिक लिखना या अनुवाद के माध्‍यम से अपनी भाषा में लाना समय की आवश्‍यकता है।
विज्ञान साहित्‍य किसी कमरे में बैठकर कल्‍पना के सहारे नहीं लिखा जाता है। इसके लिए कठोर मेहनत प्रयोगशालाओं में दिन-रात अध्‍ययन
, निरीक्षण, निस्‍कर्ष आदि के बाद ही किसी नतीजे पर पहुँचा जा सकता है। यहीं साहित्‍य मनुष्‍यता की भलाई के लिए काम आता है। विज्ञान साहित्‍य का लाभ लेकर अनेक वैज्ञानिकों ने अपने ज्ञान को परिर्वार्घत किया है। विज्ञान साहित्‍य का लाभ देश के प्रत्‍येक विद्यार्थी, संबंधित विषय का अध्‍येता, देश का आम नागरिक आदि को उपयोगी है। देश का सामान्‍य कारीगर तक विज्ञान पहुँचे इसके लिए भी विज्ञान को आत बोल-चाल की भाषा में लाना जरूरी है। विज्ञान साहित्‍य निर्मिति के पीछे अथक परिश्रम होता है। अपनी भाषा में ज्ञान को समेटते समय बार-बार भाषिक समस्‍या भी रहती है। मूल भाषा में प्राप्‍त निष्‍कार्षों को किस तरह पारिभाषित  करें? व्‍याख्‍या या संबोध के लिए उचित शब्‍द या वाक्‍य प्रयोग में लेखक को काफी भाषिक जटिलता महसूस होती है। विज्ञान साहित्‍य के लेखक को विषय के समुचित ज्ञान के पश्‍चात् पारिभाषिक शब्‍दों को प्रयुक्‍त करते हुए लिखना पड़ता है। विज्ञान साहित्‍य लेखन से पहले विज्ञान साहित्‍य लेखक या विज्ञान साहित्‍य के अनुवादक को इन बातों पर ध्‍यान देना आवश्‍यक है।

क.  विज्ञान लेखन देश की संस्‍कृति – समाज व्‍यवस्‍था से जुड़ा हो।

ख.  विज्ञान लेखन सहज सरल भाषा में हो।

ग.   विज्ञान लेखन नए-नए विषयों पर किया जाए।

घ.   विज्ञान लेखन से अंध परंपराओं का उन्‍मुलन हो।

हिंदी में विज्ञान लेखन/ भारतीय भाषाओं में विज्ञान की पुस्‍तकों का प्रमाण अपेक्षाकृत कम है। इसलिए विज्ञान की सामग्री भारतीय भाषाओं में लिखना नितांत आवश्‍यक है। भारत की बहुसंख्‍याकों द्वारा बोली जानेवाली भाषा हिंदी है।
इस कार्य के लिए हिंदी विज्ञान साहित्‍य की प्रमुख भाषा के रूप अपनाना है
, तो पहले हिंदी में विज्ञान साहित्‍य को अधिक मात्रा में लिखा जाना आवश्‍यक है। भारत की उन्नति अगर करनी है, तो विज्ञान की पुस्‍तकों को हिंदी में अनुवादित करना होगा या विज्ञान विषयक पुस्‍तकें लिखनी होगी। हिन्‍दी में विज्ञान की पुस्‍तकों का महत्ता को जानकर उस दिशा में प्रयास भी शुरू हुए। (बाबु शामसुंदर दास) ने काशी नागरी प्रचारिणी सभा के परिभाषिक शब्‍द निर्माण संबंधि कार्यक्रम की प्रासंगिकता के बारे बताया था, ‘जब कभी किसी व्‍यक्ति से किसी वैज्ञानिक विषय की पुस्‍त्‍क लिखने या अनुवाद करने के लिए कहा जाता है, तो वह इसके लिए तभी तैयार होता है, जब सभा उन वैज्ञानिक शब्‍दों के पर्यायवाची शब्‍द हिंदी में बनाकर दें। जिनकी उस पुस्‍तक या लेख को लिखने में जरूरत पड़ेगी।‘ औद्योगिक क्रांति के समय हमारा देश पराधिनता में था। हमारे देश की प्राचीन भाषा काफी समृद्ध थी।

लेकिन अंग्रेजी शासनकाल के चलते देश में अंग्रेजी भाषा में ही ज्ञान की विविध शाखाओं का विस्‍तर हुआ। परिणामत: वैज्ञानिक साहित्‍य से हिंदी तथा अन्‍य भारतीय भाषाओं का साहित्‍य अविकसित हो रहा है। आजादी के बाद हिंदी का राजभाषा के रूप में स्‍वीकार किया गया तथा हिंदी में ही विज्ञान की विविध शाखाओं में पढ़ाने का निश्‍चय किया गया। राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत जनता ने हिंदी में विज्ञान शिक्षा पाने के प्रयास किए। हिंदी माध्‍यम से ही वैज्ञान‍िक विषयों को पढ़ाना उचित समझा। इसलिए वैज्ञानिक साहित्‍य को हिंदी में लाना नितांत आवश्‍यक था। इसलिए पारिभाषिक शब्‍दावली निर्माण की प्रक्रिया तेज हुई। सन् 1900 से पहले विज्ञान साहित्‍य बहुत कम मात्रा में उपलब्ध था। गुरूकुल कांगडी द्वारा वैज्ञान‍िक शिक्षा को हिंदी माध्‍यम में करने की दिशा में पहल कराई गयी। अनेक विद्वानों ने विज्ञान के विविध विषयों पर लेखन किया। सन् 1913 में प्रयोग में विज्ञान परिषद  की स्‍थापना की गई। विज्ञान को शिक्षा का माध्‍यम बनाने में पर्यायी शब्‍दों की कमी थी। इसलिए परिभाषिक शब्‍द न होना, पारिभाषिक शब्द अस्‍पष्‍ट होना या पारिभाषिक शब्द में अनेकरूपता आदि के कारण विज्ञान लेखन साहित्‍य में अवरोध निर्माण हुआ। इसलिए नागरी प्रचारिणी सभा काशी ने वैज्ञानिक कोश निर्माण किया। 14 मार्च, 1913 को विज्ञान परिषद प्रयोग की स्‍थापना हुई। परिषद के उद्देश्यों में भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक साहित्‍य की रचना तथा प्रकाशन, देश में वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रचार आदि का समावेश था। यह समिति हिंदी को विज्ञान की भाषा को एकरूपता दिया। समिति द्वारा 1915 में ‘विज्ञान’ पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ हुआ। श्रीधर पाठक, लाला सीताराम, रामदास गौड आदि ने इसके लिए लिखा। रामदास गौड ने वैज्ञानिक साहित्‍य सृजन का जिम्मा अपने ऊपर उठाया। इसलिए रामदास गौड को वैज्ञानिक साहित्‍य हिंदी में लाने का श्रेय दिया जाता है। इस परिषद के प्रयास तथा विविध गतिविधियों के कारण ही सरकार ने दसवीं कक्षा तक विज्ञान शिक्षा का माध्‍यम हिंदी अथवा प्रादेशिक भाषा रखा है। पाठ्यपुस्‍तक लेखन के लिए पारिभाषिक शब्‍दों का उपयोग शुरू हुआ और हिंदी में अनेक प्रकार का विज्ञान साहित्‍य अवतरित हुआ। विज्ञान परिषद द्वारा 1950 तक लगभव 16 परिषदें संपन्न हुई। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साहित्‍य के लेखन की आवश्‍यकता को देश ने आजादी के बाद ही महसूस किया था। इसलिए वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्‍दावली निर्माण का कार्य 1952 से ही शुरू हुआ था। इसके बाद इसकी अधिक आवश्‍यकता को महसूस करते हुए भारत सरकार ने वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्‍दावली आयोग की स्‍थापना की। 1 अक्‍टूबर 1961 को स्‍थापित शब्दावली आयोग ने लाखों शब्‍दों को अंग्रेजी से हिंदी तथा अन्‍य भारतीय भाषाओं में पारिभाषिक किए। पारिभाषिक शब्‍द निर्माण में अनेक वैज्ञानिकों, विषयविशेषज्ञों आदि का सहयोग लिया गया। ‘विज्ञान गरिमा सिंधु’ भी एक त्रैमासिक पत्रिका है, जिसमें आधार-विज्ञानों, अनुप्रयुक्‍त विज्ञानों तथा प्रौद्योगिकी से संबंधित लेख प्रकाशित किए जाते हैं। इस पत्रिका का उद्देश्‍य हिंदी में अध्‍ययन करने वाले छात्रों के लिए विज्ञान विषयों से संबंधित उपयोगी तथा नवीनतम मूल पाठ प्रधान तथा पूरक साहित्‍य को लोकप्रिय बनाना है। यह पत्रिका मिले-जुले प्रकार की है, जिसमें वैज्ञानिक लेख, शोध लेख, तकनीकी निबंध, मॉडल शब्‍दावलियाँ तथा परिभाषा – कोश, विज्ञान से संबंधित कविताएँ और कहानियाँ, व्‍यंग्यचित्र व वैज्ञानिक जानकारी, विज्ञान-समाचार, पुस्‍तक समीक्षाएँ आदि प्रकाशित की जाती है। वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्‍दावली आयोग ने हिंदी भाषा में लाखों पारिभाषिक शब्‍दों का निर्माण किया है। इसलिए हिन्‍दी में भी विज्ञान साहित्‍य लेखन अब संभव है। हिंदी में वैज्ञानिक तकनीकी लेखन के लिए पारिभाषिक शब्‍दों की कमी का बहाना करना अब ठीक नहीं है। क्‍योंकि आयोग ने ज्ञान की प्रत्‍येक शाखा के बृहत् परिभाषिक शब्‍दकोश बनाये हैं। उनमें रसायन, मनोविज्ञान, कृषि, गणित, सांख्किी, वाणिज्‍य, इलेक्‍ट्रॉनिकी, आयुर्वेद, जीव-विज्ञान, सुक्ष्‍मजैविकी, प्राणिविज्ञान, सूत्रकृमिविज्ञान, कोशिका जैविकी, भौतिकी विज्ञान, पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी, धातुकर्म जैसे ज्ञान विज्ञान के अनेक क्षेत्र के पारिभाषिक शब्‍द बन चुके हैं। इसलिए वैज्ञानिक तकनीकी साहित्‍य लिखना अब आसान हो चुका है। बस भारतीय भाषाओं में लिखने की दृढ़ आजकल विज्ञान विविध विधाओं में भी लिखा जाने लगा है। विज्ञान कथाएँ तो लिखी जाती है, उसी प्रकार विज्ञान पर काव्‍य भी लिखा गया है। यहाँ तक की पहेलियाँ भी लिखी गई है। कुछ पहेलियाँ इस प्रकार है-

आकर्षण की शक्ति महान

मैग्‍नीशिया जन्मस्‍थान।

कहलाया था लीडिंग स्‍टोन

अब बतलाओ मैं हूँ कौन ? (चुंबक)

प्रिस्‍टले ने मुझे बनाया,

डेवी ने यह गुण बतलाया।

उदासिन एक गैस है खास,

सूंघों हंसी का हो अहसास ।।  (नाइट्रस आक्‍साइड)

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना, बिहटा द्वारा प्रस्‍तुत लेखक विवेकानन्‍द सिंह, आईआईटी पटना कार्यरत

संचार का माध्‍यम , Medium Of Communication, गलतियों से सीखें, रसायन विज्ञान का अर्थ Hindi of Chemistry Meaning, बड़ी-बड़ी कठिन स्‍पेलिंग पढ़ना

संचार का माध्‍यम Medium Of Communication ‘’ श्रीमान महोदय , कुर्सियों का आगमन कब तक होगा और दो मेजों (टेबलों) की स्‍थापना कब तक की जाएगी ? क...

Vivekanand Singh