सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

राजभाषा प्रकोष्‍ठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना राजभाषा प्रकोष्ठ...

राजभाषा प्रकोष्‍ठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना राजभाषा प्रकोष्ठ...: Loading…

कार्यसूची और कार्यवृत्त हिदी पत्र लेखन सामग्री विवरण

कार्यसूची और कार्यवृत्त

कार्यसूची को अंग्रेजी में Agenda कहा जाता है। किसी बैठक (Meeting) के आयोजन के पूर्व बैठक में भाग लेने वाले सदस्‍यों (Members) को बैठक में की जाने वाली चर्चा हेतु संक्षेप में दिए जाने वाले विषयों या मुद्दों की विवरण दिया जाता है, उसे ही कार्यसूची कहा जाता है।

कार्यसूची का उदाहरण

दिनांक 09 अक्‍टूबर 2026 को दोपहर 12:45 बजे, आयुक्‍त, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना, डॉ. प्रो. प्रीतम कुमार की अध्‍यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक की कार्यसूची निम्न प्रकार है:-

                                  1.    पिछली बैठक के कार्यवृत्त (Minutes) की पुष्टि।

                 2.    पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई (Action) की समीक्षा।

                 3.    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना में बढ़ रही गंदगी पर विचार।

                 4.    पटना बस अड्डे पर लगाए गए डस्‍टबिन के सफाई पर विचार।

                 5.    डेंगू के प्रकोप को रोकने हेतु कीटनाशक के छिड़काव पर जायजा।

                 6.    अध्‍यक्ष की अनुमति से अन्‍य विषयों पर चर्चा। 

निर्णय

2.   इसके बाद पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर अनुवर्ती कार्रवाई की जानकारी दी गई।

3.  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना में बढ़ रही गंदगी पर विचार प्रस्‍तुत किया गया और वहाँ की           गंदगी को दूर करने के लिए सफाई विभाग के अधिकारियों ने अतिशीघ्र उचित कार्रवाई करने का         आश्वासन दिया।

4.  पटना बस अड्डे पर लगाए गए डस्‍टबिन के सफाई पर सफाई विभाग के अधिकारियों ने                          सफाई कार्मचारियों  को पहले से निर्देश दे रखें थे, परंतु सफाई गाड़ी के खराब हो जाने के कारण           इसमें विलंब हो गया है। अधिकारियों ने कहा है कि दो दिनों के अंदर इस कार्य को शीघ्र पूरा कर                दिया जाएगा।

5.  डेंगू के प्रकोप को रोकने हेतु कीटनाशक के छिड़काव की आवृत्ति 2 से बढ़ाकर सप्‍ताह में चार         बार करने के विचार को सहमति मिली। 

        प्रतिलिपि प्रेषित :-                                                                 दूरभाष :-…………………

1.    भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग (अनुरोध है कि कृपया इस कार्यालय ज्ञापन की विषय वस्‍तु को अपने नियंत्रणाधीन सभी सरकारी उपक्रमों/बैंकों/स्‍वायत्त संगठनों/निकायों/निगमों आदि के ध्‍यान में लाऍं।)

2.    निर्वाचित आयोग, बिहटा पटना।

3.    संघ आयोग, बिहार।

4.    संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्‍ली।

5.    केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्‍ली।

6.    योजना आयोग, नई दिल्‍ली।

7.    भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का कार्यालय, नई दिल्‍ली।

8.    गृहमंत्रालय और राजभाषा विभाग के सभी अनुभाग/डेस्‍क।

9.  केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान/केंद्रीय अनुवाद ब्‍यूरो/ राजभाषा समिति/ क्षेत्रीय कार्यान्‍वयन कार्यालय।

10.  गार्ड फाइल

                                                                                                 ह.

                                                                                    (एस. कुमार रमणन)

                                                                          अवर सचिव, भारत सरकार

 

कार्यवृत्त (Minutes)

बैठकों में की गई कार्यवाही (Proceeding) व लिए गए निर्णयों के आधार पर एक कार्यवृत्त (Minutes) तैयार किया जाता है, जिसे बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्‍यों में परिचालित किया जाता है। लिए गए निर्णयों पर किसको कार्रवाई करनी है ये दिशा निर्देश दिए जाते हैं। कार्यवृत्त को बैठक के अध्‍यक्ष के अनुमोदन से सदस्‍य सचिव द्वारा जारी किया जाता है।

कार्यवृत्त का उदाहरण

दिनांक 07 सितंम्‍बर, 2026 को दोपहर 12:45 बजे, आयुक्‍त श्री राधेश्‍याम मिश्र, नगर निगम, भुवनेश्वर की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में की गई कार्रवाही तथा लिए गए निर्णयों का विवरण इस प्रकार है :-

1.    सर्वप्रथम सदस्‍य सचिव ने अध्‍यक्ष तथा उपस्थित सभी सदस्‍यों का स्‍वागत किया तथा बैठक की कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुमति माँगी। अध्‍यक्ष महोदय द्वारा इसकी सहर्ष अनुमति प्रदान की गई। तत्‍पश्‍चात् सदस्‍य सचिव ने पिछली बैठक का कार्यवृत्त पढ़कर सुनाया जिसकी सभी सदस्‍यों द्वारा पुष्टि की गई।

2.    निम्‍नलिखित सदस्‍य कार्यसूची के अवलोकन उपरांत हस्‍ताक्षर करें:-

क्र. सं.

सदस्‍य का नाम

पदनाम

हस्‍ताक्षर

1.     

श्री सुनील महाकुंड

अधिकारी

 

2.     

श्रीमती तरंगिणी पटनायक

खजांची

 

3.     

सुश्री प्रत्‍याशा साहू

अधिकारी

 

4.     

श्री रजनीश दास

संयुक्‍त सचिव

 

5.     

श्री उमेश महापात्र

पी आर ओ

 

6.     

श्री सरोज सेठी

अधिकारी

 

7.     

श्री बैकुंठ महापात्र

सचिव

 

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना राजभाषा प्रकोष्ठ राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग संबंधी तिमाही रिपोर्ट (भाग-I) प्रत्येक तिमाही की समाप्ति पर भरा जाए

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

राजभाषा प्रकोष्‍ठ आईआईटी पटना : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना राजभाषा प्रकोष्ठ...

राजभाषा प्रकोष्‍ठ आईआईटी पटना : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना राजभाषा प्रकोष्ठ...: विज्ञान और तकनीकी लेखन आज के युग को विज्ञान युग कहा जाता है।  इस विज्ञान तथा तकनीकी युग में विज्ञान दिन ब दिन ज्ञान की विविध सीमाओं को ला...

सामान्य कार्यालयी और प्रक्रियात्मक शब्द

 

पारिभाषिक शब्द की प्रकृति और पहचान

पारिभाषिक शब्द की कुछ विशेषताएँ इसे सामान्य शब्द से अलग करती हैं —

  • एकार्थकता — एक पारिभाषिक शब्द का एक ही निश्चित अर्थ होता है; वह संदर्भ के अनुसार बदलता नहीं। ‘गणपूर्ति’ का अर्थ सदा Quorum ही रहेगा।
  • मानकीकरण — इनका रूप शासन/आयोग द्वारा स्वीकृत होता है, अतः सबके लिए समान रहता है।
  • तत्सम-प्रधानता — अधिकांश शब्द संस्कृत मूल पर आधारित हैं, जिससे वे अखिल भारतीय और शास्त्रीय प्रतीत होते हैं — जैसे ‘अधिसूचना’, ‘प्रतिवेदन’, ‘अनुमोदन’।
  • संक्षिप्तता — एक शब्द में पूरी प्रशासनिक अवधारणा समाहित — ‘कार्योत्तर स्वीकृति’

(ex-post-facto sanction)।

पारिभाषिक शब्दावली बनाने की दो पद्धतियाँ प्रचलित हैं — अनुवाद पद्धति (अर्थ के आधार पर हिंदी रूप गढ़ना, जैसे Budget → “आय-व्ययक”) और लिप्यंतरण पद्धति (अंग्रेज़ी ध्वनि को देवनागरी में लिखना, जैसे Budget → “बजट”)। आज प्रशासन में प्राय: दोनों रूप स्वीकार्य हैं।

प्रशासनिक शब्द (Administration)

अंग्रेज़ी शब्द

हिंदी पारिभाषिक रूप

Acknowledgement

पावती

Agenda

कार्यसूची

Quorum

गणपूर्ति

Gazette

राजपत्र

Notification

अधिसूचना

Circular

परिपत्र

Memorandum

ज्ञापन

Notice

सूचना / नोटिस

Order

आदेश

Office Order

कार्यालय आदेश

Resolution

संकल्प

Proceedings

कार्यवृत्त

Minutes

कार्यवृत्त / कार्यविवरण

Endorsement

पृष्ठांकन

Note

टिप्पणी

Reminder

अनुस्मारक

Reference

संदर्भ

Enclosure

संलग्नक

Annexure

अनुलग्नक

Appendix

परिशिष्ट

Draft

प्रारूप

File

नस्ती / फाइल

Section

अनुभाग

Department

विभाग

Office

कार्यालय

Headquarters

मुख्यालय

Subordinate

अधीनस्थ

Forwarded

अग्रेषित

Approval

अनुमोदन

Sanction

स्वीकृति / मंजूरी

नियुक्ति, सेवा और कार्मिक (Establishment)

अंग्रेज़ी शब्द

हिंदी पारिभाषिक रूप

Appointment

नियुक्ति

Recruitment

भर्ती

Promotion

पदोन्नति

Demotion

पदावनति

Transfer

स्थानांतरण

Deputation

प्रतिनियुक्ति

Probation

परिवीक्षा

Confirmation

स्थायीकरण / पुष्टि

Seniority

वरिष्ठता

Increment

वेतनवृद्धि

Suspension

निलंबन

Termination

समाप्ति / सेवामुक्ति

Resignation

त्यागपत्र

Retirement

सेवानिवृत्ति

Pension

पेंशन / निवृत्ति-वेतन

Gratuity

उपदान

Leave

अवकाश

Casual Leave

आकस्मिक अवकाश

Earned Leave

अर्जित अवकाश

Honorarium

मानदेय

Allowance

भत्ता

Vacancy

रिक्ति

Tenure

कार्यकाल

Charge

कार्यभार

Designation

पदनाम

वित्त और लेखा (Finance & Accounts)

अंग्रेज़ी शब्द

हिंदी पारिभाषिक रूप

Audit

लेखापरीक्षा

Auditor

लेखापरीक्षक

Budget

आय-व्ययक / बजट

Revenue

राजस्व

Expenditure

व्यय

Income

आय

Receipt

प्राप्ति / रसीद

Voucher

प्रमाणक / वाउचर

Bill

बिल / देयक

Invoice

बीजक

Ledger

खाता-बही

Balance Sheet

तुलन-पत्र

Asset

परिसंपत्ति

Liability

देयता

Deficit

घाटा

Surplus

अधिशेष

Grant

अनुदान

Subsidy

आर्थिक सहायता / उपदान

Loan

ऋण

Interest

ब्याज

Tax

कर

Duty

शुल्क

Fund

निधि

Treasury

कोषागार

Disbursement

संवितरण

Reimbursement

प्रतिपूर्ति  

0Estimate

प्राक्कलन / अनुमान

Tender

निविदा

Quotation

भाव / कोटेशन

विधि और न्याय (Law & Justice)

अंग्रेज़ी शब्द

हिंदी पारिभाषिक रूप

Affidavit

शपथपत्र

Bail

ज़मानत

Plaintiff

वादी

Defendant

प्रतिवादी

Accused

अभियुक्त

Witness

साक्षी / गवाह

Evidence

साक्ष्य

Verdict

निर्णय / फैसला

Judgement

निर्णय

Appeal

अपील / पुनरावेदन

Arbitration

माध्यस्थम्

Summon

समन / आह्वान

Warrant

अधिपत्र / वारंट

Bond

बंधपत्र

Custody

अभिरक्षा

Acquittal

दोषमुक्ति

Conviction

दोषसिद्धि

Fine

अर्थदंड / जुर्माना

Decree

आज्ञप्ति / डिक्री

Petition

याचिका

Petitioner

याचिकाकर्ता

Jurisdiction

अधिकारिता / क्षेत्राधिकार

Adjournment

स्थगन

Statute

संविधि

Ordinance

अध्यादेश

Amendment

संशोधन

Clause

खंड / उपबंध

Provision

प्रावधान / उपबंध

सामान्य कार्यालयी और प्रक्रियात्मक शब्द (Office & Procedure)

अंग्रेज़ी शब्द

हिंदी पारिभाषिक रूप

Application

आवेदन

Acknowledged

अभिस्वीकृत

Pending

लंबित

Disposal

निपटान

Procedure

प्रक्रिया

Process

प्रक्रिया / संसाधन

Schedule

अनुसूची

Format

प्रारूप / प्रपत्र

Form

प्रपत्र

Register

पंजी / रजिस्टर

Record

अभिलेख

Index

अनुक्रमणिका

Caption

शीर्षक

Heading

शीर्षक

Subject

विषय

Copy

प्रतिलिपि

Original

मूल

Duplicate

अनुलिपि

Confidential

गोपनीय

Urgent

अत्यावश्यक

Priority

प्राथमिकता

Receipt Section

प्राप्ति अनुभाग

Dispatch

प्रेषण

Counterfoil

प्रतिपर्ण / मुसन्ना

Token

टोकन / पावती-पर्ची

Verification

सत्यापन

Attestation

अनुप्रमाणन

Authority

प्राधिकार / प्राधिकरण

Competent Authority

सक्षम प्राधिकारी

Concerned

संबंधित

तकनीकी और प्रशासनिक-तकनीकी शब्द (Technical)

अंग्रेज़ी शब्द

हिंदी पारिभाषिक रूप

Computer

संगणक / कंप्यूटर

Software

सॉफ्टवेयर / अनुप्रयोग

Hardware

हार्डवेयर

Database

आधार-सामग्री-कोश / डेटाबेस

Network

संजाल / नेटवर्क

Programme

कार्यक्रम

Encryption

कूटलेखन

Password

कूटशब्द / पासवर्ड

Backup

प्रतिरक्षण / बैकअप

Update

अद्यतन

Equipment

उपकरण

Machinery

यंत्र-सामग्री

Maintenance

अनुरक्षण / रखरखाव

Installation

संस्थापन

Project

परियोजना

Survey

सर्वेक्षण

Specification

विनिर्देश

Calibration

अंशशोधन

Frequency

आवृत्ति

Pressure

दाब

अनुवाद-पत्र में पारिभाषिक शब्दावली का महत्त्व

अनुवाद-कार्य, विशेषकर सरकारी पत्राचार और टिप्पणी-लेखन के अनुवाद में, पारिभाषिक शब्दावली रीढ़ की हड्डी के समान है। इसके बिना अनुवाद न तो शुद्ध रहता है और न ही मान्य।

  • एकरूपता — पूरे देश में एक ही अंग्रेज़ी शब्द का एक ही हिंदी रूप प्रयुक्त हो — Notification सर्वत्र “अधिसूचना” ही रहे, कहीं “सूचना-पत्र” न बने। इससे अभिलेखों में भ्रम नहीं रहता।
  • विधिक मान्यता — आदेश, अधिसूचना और संकल्प जैसे दस्तावेज़ों में मनगढ़ंत शब्द का कोई विधिक मूल्य नहीं; केवल मानक पारिभाषिक रूप ही ग्राह्य होता है।
  • अर्थ की स्पष्टता — ‘गणपूर्ति’ (Quorum) और ‘अनुमोदन’ (Approval) जैसे शब्द अर्थ में कोई संदेह नहीं छोड़ते, जबकि सामान्य शब्द बहुअर्थी हो सकते हैं।
  • अनुवाद में सुसंगति — अंग्रेज़ी मूल को पढ़ते ही अनुवादक के पास तैयार मानक शब्द हो, तो अनुवाद तेज़, सटीक और सुसंगत रहता है।
  • राजभाषा-नीति की पूर्ति — संविधान के अनुच्छेद 343-351 तथा राजभाषा अधिनियम के अंतर्गत हिंदी के उत्तरोत्तर प्रयोग का लक्ष्य इन्हीं मानक शब्दों से सधता है।

व्यावहारिक सुझाव — अनुवाद करते समय यदि कोई मानक हिंदी रूप ध्यान में न हो, तो लिप्यंतरित रूप (जैसे “बजट”, “फाइल”, “नोटिस”) कोष्ठक में अंग्रेज़ी शब्द के साथ प्रयोग किया जा सकता है, किंतु एक ही पत्र में आधा अनुवाद और आधा लिप्यंतरण मिलाकर शैली को असंगत न करें।

सामान्य अशुद्धियाँ और परीक्षा-दृष्टि

  • पर्याय और पारिभाषिक रूप में अंतर न करना — Sanction का सामान्य अर्थ “अनुमति” हो सकता है, किंतु प्रशासनिक पारिभाषिक रूप “स्वीकृति/मंजूरी” है। परीक्षा में मानक रूप ही अपेक्षित है।
  • निकट शब्दों का घालमेल — ‘अनुमोदन’ (Approval) और ‘स्वीकृति’ (Sanction), ‘सूचना’ (Notice) और ‘अधिसूचना’ (Notification), ‘संलग्नक’ (Enclosure) और ‘अनुलग्नक’ (Annexure) को आपस में न बदलें।
  • तत्सम वर्तनी की भूल — ‘प्रतिवेदन’, ‘अधिसूचना’, ‘पृष्ठांकन’, ‘अनुस्मारक’ जैसे शब्दों में ‘ष/श/स’ तथा संयुक्ताक्षरों का सही प्रयोग करें।
  • लिप्यंतरण की असंगति — एक ही उत्तर-पुस्तिका में ‘राजपत्र’ और ‘गजट’ को बारी-बारी न लिखें; एक शैली अपनाएँ।
  • परीक्षा-रूप — प्रश्न प्राय: “निम्नलिखित अंग्रेज़ी शब्दों के हिंदी पारिभाषिक रूप लिखिए” अथवा विपरीत दिशा में आता है; कभी-कभी बहुविकल्पीय रूप में सही पारिभाषिक रूप चुनना होता अभ्यास प्रश्न

(क) निम्नलिखित अंग्रेज़ी शब्दों के हिंदी पारिभाषिक रूप लिखिए —

1.     Acknowledgement

2.     Quorum

3.     Gazette

4.     Audit

5.     Affidavit

6.     Bail

7.     Agenda

8.     Pension

9.     Tender

10.Notification

(ख) निम्नलिखित हिंदी पारिभाषिक शब्दों के अंग्रेज़ी समानार्थी लिखिए —

1.     प्रारूप

2.     वादी

3.     परिशिष्ट

4.     राजस्व

5.     सक्षम प्राधिकारी

(ग) सही विकल्प चुनिए — “Annexure” का मानक हिंदी पारिभाषिक रूप है —

1.     (अ) संलग्नक (ब) अनुलग्नक (स) परिशिष्ट (द) पृष्ठांकन

उत्तर

(क)

1.     पावती

2.     गणपूर्ति

3.     राजपत्र

4.     लेखापरीक्षा

5.     शपथपत्र

6.     ज़मानत

7.     कार्यसूची

8.     पेंशन / निवृत्ति-वेतन

9.     निविदा

10.अधिसूचना

(ख)

1.     प्रारूप — Draft

2.     वादी — Plaintiff

3.     परिशिष्ट — Appendix

4.     राजस्व — Revenue

5.     सक्षम प्राधिकारी — Competent Authority

(ग)

1.     (ब) अनुलग्नक

 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान पटना, बिहटा द्वारा प्रस्‍तुत लेखक विवेकानन्‍द सिंह, आईआईटी पटना कार्यरत

संचार का माध्‍यम , Medium Of Communication, गलतियों से सीखें, रसायन विज्ञान का अर्थ Hindi of Chemistry Meaning, बड़ी-बड़ी कठिन स्‍पेलिंग पढ़ना

संचार का माध्‍यम Medium Of Communication ‘’ श्रीमान महोदय , कुर्सियों का आगमन कब तक होगा और दो मेजों (टेबलों) की स्‍थापना कब तक की जाएगी ? क...

Vivekanand Singh